मनावर की छात्रा का दर्दनाक सुसाइड: क्लास में 'ड्रेस चोर' कहने से आहत होकर दी जान, तीन शिक्षिकाओं पर आरोप

Dhar, MP

धार जिले के मनावर कस्बे में 12वीं की छात्रा पार्वती ने आत्महत्या कर ली। 14 अगस्त को उसने घर पर फांसी लगाई थी। सुसाइड से पहले लिखे 8 लाइन के नोट में छात्रा ने अपनी तीन शिक्षिकाओं—सारिका ठाकुर, लक्ष्मी मंडलोई और आरती चौहान—पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

 नोट सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। संविदा शिक्षिका आरती चौहान को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि सारिका ठाकुर और लक्ष्मी मंडलोई का ट्रांसफर कर दिया गया।

सहेली बोली— "ड्रेस मेरे लिए थी, लेकिन दोष उस पर मढ़ दिया"

छात्रा की सबसे करीबी दोस्त रानी ने बताया कि स्कूल में स्काउट की ड्रेस लाई गई थी। वह उस दिन स्कूल नहीं गई थी, इसलिए पार्वती ने उसकी ड्रेस अपने पास रख ली। जब क्लास में टीचर्स ने पूछा तो पार्वती ने सच बताया कि यह ड्रेस उसकी सहेली के लिए है। इसके बावजूद उसे पूरी क्लास के सामने "सरकारी ड्रेस की चोरी" और "ड्रेस चोर" कहकर अपमानित किया गया। रानी ने रोते हुए कहा— "उसने मुझे कहा था अब मैं सहन नहीं कर पाऊंगी। मैंने उसे समझाया, लेकिन वह मुझे छोड़कर चली गई।"

होनहार छात्रा, मगर टीचर्स से लगातार टकराव

पार्वती के पिता मोहन वर्मा पेशे से प्रेसमैन हैं। वे बताते हैं कि बेटी बेहद होशियार थी और 10वीं-11वीं दोनों कक्षाओं में फर्स्ट डिवीजन से पास हुई थी। वह गलत चीजें बर्दाश्त नहीं करती थी और अक्सर टीचर्स को स्पेलिंग या पढ़ाने की गलती बताती थी। यही वजह रही कि कई शिक्षक उससे नाराज रहते थे।

छात्रा की बहन निशा का कहना है कि अगर पार्वती किसी गलती की ओर ध्यान दिलाती थी तो मैडम गुस्सा हो जाती थीं और बाद में ताने मारती थीं। पिछले साल डांस प्रैक्टिस के वक्त स्पीकर की घटना से भी तीनों टीचर्स ने पार्वती को भला-बुरा कहा था।

सुसाइड नोट में लिखी शिकायतें

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि तीनों शिक्षिकाएं उसे लगातार परेशान करती थीं और ताने देती थीं। परीक्षा के दौरान भी उससे कॉपी समय से पहले छीन ली गई और प्रिंसिपल से शिकायत करने पर उल्टा उस पर नकल का आरोप लगाया गया। इतना सब सहने के बाद भी उसने 11वीं में 79% अंक हासिल किए थे, लेकिन शिक्षिकाएं कहती थीं कि ये अंक नकल से आए हैं।

प्रशासन सख्त, जांच समिति गठित

पार्वती की मौत के बाद स्कूल और कस्बे में गहरा आक्रोश है। छात्रा की मां आशा देवी ने कहा कि जिन लोगों ने मेरी बेटी को इस हालात तक पहुंचाया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मनावर की छात्रा का दर्दनाक सुसाइड: क्लास में 'ड्रेस चोर' कहने से आहत होकर दी जान, तीन शिक्षिकाओं पर आरोप

Dhar, MP

 नोट सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। संविदा शिक्षिका आरती चौहान को सेवा से हटा दिया गया है, जबकि सारिका ठाकुर और लक्ष्मी मंडलोई का ट्रांसफर कर दिया गया।

सहेली बोली— "ड्रेस मेरे लिए थी, लेकिन दोष उस पर मढ़ दिया"

छात्रा की सबसे करीबी दोस्त रानी ने बताया कि स्कूल में स्काउट की ड्रेस लाई गई थी। वह उस दिन स्कूल नहीं गई थी, इसलिए पार्वती ने उसकी ड्रेस अपने पास रख ली। जब क्लास में टीचर्स ने पूछा तो पार्वती ने सच बताया कि यह ड्रेस उसकी सहेली के लिए है। इसके बावजूद उसे पूरी क्लास के सामने "सरकारी ड्रेस की चोरी" और "ड्रेस चोर" कहकर अपमानित किया गया। रानी ने रोते हुए कहा— "उसने मुझे कहा था अब मैं सहन नहीं कर पाऊंगी। मैंने उसे समझाया, लेकिन वह मुझे छोड़कर चली गई।"

होनहार छात्रा, मगर टीचर्स से लगातार टकराव

पार्वती के पिता मोहन वर्मा पेशे से प्रेसमैन हैं। वे बताते हैं कि बेटी बेहद होशियार थी और 10वीं-11वीं दोनों कक्षाओं में फर्स्ट डिवीजन से पास हुई थी। वह गलत चीजें बर्दाश्त नहीं करती थी और अक्सर टीचर्स को स्पेलिंग या पढ़ाने की गलती बताती थी। यही वजह रही कि कई शिक्षक उससे नाराज रहते थे।

छात्रा की बहन निशा का कहना है कि अगर पार्वती किसी गलती की ओर ध्यान दिलाती थी तो मैडम गुस्सा हो जाती थीं और बाद में ताने मारती थीं। पिछले साल डांस प्रैक्टिस के वक्त स्पीकर की घटना से भी तीनों टीचर्स ने पार्वती को भला-बुरा कहा था।

सुसाइड नोट में लिखी शिकायतें

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा कि तीनों शिक्षिकाएं उसे लगातार परेशान करती थीं और ताने देती थीं। परीक्षा के दौरान भी उससे कॉपी समय से पहले छीन ली गई और प्रिंसिपल से शिकायत करने पर उल्टा उस पर नकल का आरोप लगाया गया। इतना सब सहने के बाद भी उसने 11वीं में 79% अंक हासिल किए थे, लेकिन शिक्षिकाएं कहती थीं कि ये अंक नकल से आए हैं।

प्रशासन सख्त, जांच समिति गठित

पार्वती की मौत के बाद स्कूल और कस्बे में गहरा आक्रोश है। छात्रा की मां आशा देवी ने कहा कि जिन लोगों ने मेरी बेटी को इस हालात तक पहुंचाया, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/manavars-students-painful-suicide-class-was-accused-of-calling-him/article-30782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.