भोपाल में ‘आम महोत्सव 8.0’ की रंगीन शुरुआत, नाबार्ड परिसर में बसी रसायनमुक्त आमों की खुशबू

Bhopal, MP

On

राजधानी के बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आज से ‘राज्य स्तरीय आम महोत्सव 8.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 14 जून तक चलेगा, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न आदिवासी जिलों से लाए गए 30 टन से अधिक प्राकृतिक और रसायनमुक्त आमों की 15 से अधिक किस्में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

इस साल पहली बार आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से आने वाला विशिष्ट और दुर्लभ किस्म का नूरजहां आम बिक्री के लिए प्रस्तुत किया गया है। आमतौर पर केवल प्रदर्शनी में दिखने वाला यह आम 1.5 किलो से ज्यादा भारी होता है और इसकी कीमत ₹2,000 प्रति किलो तक जाती है। इसकी खेती अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है, क्योंकि हल्की सी हवा में भी इसका भारी फल गिर सकता है।

‘सुंदरजा आम’ बना स्वास्थ्य के प्रति जागरूक खरीदारों की पसंद

रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र से लाया गया GI टैग प्राप्त सुंदरजा आम भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। यह फाइबर-फ्री और शुगर कंटेंट में कम होने के कारण डायबिटीज मरीजों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद अन्य किस्मों से भिन्न है, जिसे रीवा की जलवायु विशेष बनाती है।

राजापुरी आम: बड़ा आकार, मीठा स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ

अलीराजपुर से आए किसानों द्वारा लाया गया राजापुरी आम अपने बड़े आकार, रेशारहित गूदे और लंबे समय तक खराब न होने की वजह से खरीदारों को आकर्षित कर रहा है। इसका स्वाद पूरी तरह मीठा होता है।

इन खास किस्मों ने बढ़ाया आकर्षण: मल्लिका, आम्रपाली और मालदा

इस महोत्सव में मल्लिका (नीलम और दशहरी का मिश्रण), आम्रपाली (नीलम और मल्लिका की ग्राफ्टिंग) और मालदा जैसे खास आमों की वैरायटी भी देखने को मिल रही है। मालदा आम में गुठली छोटी और पल्प ज्यादा होता है, जबकि आम्रपाली और मल्लिका में खट्टा-मीठा मिश्रित स्वाद है।

अन्य उपलब्ध किस्में:
दशहरी, केसर, लंगड़ा, चौसा, तोतापरी, नारंगी, सिंदूरी सहित 15 से अधिक किस्मों के आम एक ही छत के नीचे खरीदारों के लिए प्रस्तुत हैं।

उद्देश्य: आदिवासी किसानों को आर्थिक मजबूती देना

नाबार्ड की चीफ जनरल मैनेजर सी. सरस्वी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य वाड़ी परियोजनाओं से जुड़े आदिवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों के विपणन कौशल को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव ‘वाड़ी से थाली तक’ की अवधारणा को जीवंत करता है, जिससे स्थानीय उत्पाद सीधे उपभोक्ता तक पहुंच रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में ‘आम महोत्सव 8.0’ की रंगीन शुरुआत, नाबार्ड परिसर में बसी रसायनमुक्त आमों की खुशबू

Bhopal, MP

इस साल पहली बार आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से आने वाला विशिष्ट और दुर्लभ किस्म का नूरजहां आम बिक्री के लिए प्रस्तुत किया गया है। आमतौर पर केवल प्रदर्शनी में दिखने वाला यह आम 1.5 किलो से ज्यादा भारी होता है और इसकी कीमत ₹2,000 प्रति किलो तक जाती है। इसकी खेती अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है, क्योंकि हल्की सी हवा में भी इसका भारी फल गिर सकता है।

‘सुंदरजा आम’ बना स्वास्थ्य के प्रति जागरूक खरीदारों की पसंद

रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र से लाया गया GI टैग प्राप्त सुंदरजा आम भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। यह फाइबर-फ्री और शुगर कंटेंट में कम होने के कारण डायबिटीज मरीजों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद अन्य किस्मों से भिन्न है, जिसे रीवा की जलवायु विशेष बनाती है।

राजापुरी आम: बड़ा आकार, मीठा स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ

अलीराजपुर से आए किसानों द्वारा लाया गया राजापुरी आम अपने बड़े आकार, रेशारहित गूदे और लंबे समय तक खराब न होने की वजह से खरीदारों को आकर्षित कर रहा है। इसका स्वाद पूरी तरह मीठा होता है।

इन खास किस्मों ने बढ़ाया आकर्षण: मल्लिका, आम्रपाली और मालदा

इस महोत्सव में मल्लिका (नीलम और दशहरी का मिश्रण), आम्रपाली (नीलम और मल्लिका की ग्राफ्टिंग) और मालदा जैसे खास आमों की वैरायटी भी देखने को मिल रही है। मालदा आम में गुठली छोटी और पल्प ज्यादा होता है, जबकि आम्रपाली और मल्लिका में खट्टा-मीठा मिश्रित स्वाद है।

अन्य उपलब्ध किस्में:
दशहरी, केसर, लंगड़ा, चौसा, तोतापरी, नारंगी, सिंदूरी सहित 15 से अधिक किस्मों के आम एक ही छत के नीचे खरीदारों के लिए प्रस्तुत हैं।

उद्देश्य: आदिवासी किसानों को आर्थिक मजबूती देना

नाबार्ड की चीफ जनरल मैनेजर सी. सरस्वी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य वाड़ी परियोजनाओं से जुड़े आदिवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों के विपणन कौशल को बढ़ावा देना है। यह महोत्सव ‘वाड़ी से थाली तक’ की अवधारणा को जीवंत करता है, जिससे स्थानीय उत्पाद सीधे उपभोक्ता तक पहुंच रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mango-festival-80-in-bhopal-colorful-start-in-nabard-campus/article-23823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.