सेंसेक्स चौथे दिन भी लाल निशान में, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे निफ्टी 26,000 के नीचे बंद, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर सबसे अधिक प्रभावित

Business

On

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 31 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 85,107 के स्तर पर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 31 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 85,107 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 46 अंक या 0.18% गिरकर 25,986 पर आ गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 लाल निशान में बंद हुए, जिससे बाजार में मंदी का माहौल स्पष्ट दिखा।

क्यों गिरे शेयर?

विशेषज्ञों के अनुसार रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार के प्रमुख कारण रहे। घरेलू निवेशकों की धारणा भी दबाव में रही, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट अधिक थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.95% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% टूट गया।

सबसे प्रभावित सेक्टर

आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक दबाव रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 3% गिरा। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में भी 1% से अधिक कमजोरी देखी गई। आईटी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में हल्की तेजी ने बाजार को कुछ हद तक समर्थन दिया।

निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 469.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले कारोबारी दिन 472.46 लाख करोड़ रुपये था। यानी निवेशकों की संपत्ति में लगभग 2.79 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 10 शेयर हरे निशान में बंद हुए। TCS के शेयरों में सबसे अधिक 1.41% की बढ़त रही। इसके बाद ICICI बैंक, Infosys, HDFC बैंक और Axis बैंक के शेयर 0.91% से 1.37% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, बाकी 20 शेयर लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा नुकसान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 2.13% था। इसके अलावा Titan, Mahindra & Mahindra, NTPC और SBI के शेयर 1.69% से 1.86% तक टूट गए।

बाजार में कुल कारोबार

बीएसई पर कुल 4,316 शेयरों का कारोबार हुआ। इसमें से 2,682 शेयर बढ़त में, 2,554 शेयर गिरावट में और 153 शेयर स्थिर रहे। 85 शेयर ने नया 52-सप्ताह उच्च स्तर छुआ, जबकि 289 शेयर ने 52-सप्ताह का नया निचला स्तर बनाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2025 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स चौथे दिन भी लाल निशान में, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे निफ्टी 26,000 के नीचे बंद, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर सबसे अधिक प्रभावित

Business

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 31 अंक या 0.04% की कमजोरी के साथ 85,107 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 46 अंक या 0.18% गिरकर 25,986 पर आ गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 लाल निशान में बंद हुए, जिससे बाजार में मंदी का माहौल स्पष्ट दिखा।

क्यों गिरे शेयर?

विशेषज्ञों के अनुसार रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार के प्रमुख कारण रहे। घरेलू निवेशकों की धारणा भी दबाव में रही, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट अधिक थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.95% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% टूट गया।

सबसे प्रभावित सेक्टर

आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे अधिक दबाव रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 3% गिरा। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में भी 1% से अधिक कमजोरी देखी गई। आईटी और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में हल्की तेजी ने बाजार को कुछ हद तक समर्थन दिया।

निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 469.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले कारोबारी दिन 472.46 लाख करोड़ रुपये था। यानी निवेशकों की संपत्ति में लगभग 2.79 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 10 शेयर हरे निशान में बंद हुए। TCS के शेयरों में सबसे अधिक 1.41% की बढ़त रही। इसके बाद ICICI बैंक, Infosys, HDFC बैंक और Axis बैंक के शेयर 0.91% से 1.37% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, बाकी 20 शेयर लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा नुकसान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 2.13% था। इसके अलावा Titan, Mahindra & Mahindra, NTPC और SBI के शेयर 1.69% से 1.86% तक टूट गए।

बाजार में कुल कारोबार

बीएसई पर कुल 4,316 शेयरों का कारोबार हुआ। इसमें से 2,682 शेयर बढ़त में, 2,554 शेयर गिरावट में और 153 शेयर स्थिर रहे। 85 शेयर ने नया 52-सप्ताह उच्च स्तर छुआ, जबकि 289 शेयर ने 52-सप्ताह का नया निचला स्तर बनाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-remained-in-red-for-the-fourth-day-investors-lost/article-39108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.