भोपाल में आज मैंगो फेस्टिवल का समापन, लाड़ली बहनों के खातों में नहीं आई राशि; सीएम ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव 8.0 आज अपने अंतिम पड़ाव पर है। बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय परिसर में चल रहे इस आयोजन में शुक्रवार को आम खरीदने का अंतिम मौका है। इस फेस्टिवल में प्रदेश के आदिवासी अंचलों से लाए गए प्राकृतिक रूप से पके और रसायनमुक्त आमों की 15 से अधिक किस्में उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।

आज नहीं आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि शुक्रवार को खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि भेजने वाले थे, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। नई तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की शासकीय व्यस्तताएं

हालांकि कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद मुख्यमंत्री आज प्रशासनिक बैठकों में शामिल रहेंगे:

  • सुबह 10:30 – 11:00 बजे: सामान्य चर्चा के लिए समय निर्धारित

  • 11:30 – 12:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास में आगंतुकों से भेंट

  • दोपहर 3 बजे: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक

  • शाम 5 बजे: मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक

संविदाकर्मियों को बड़ी राहत, वेतन में 2.94% की वृद्धि

प्रदेश के डेढ़ लाख संविदा कर्मियों के लिए गुरुवार को वित्त विभाग ने खुशखबरी दी। उनके वेतन में 2.94 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। यह फैसला 22 जुलाई 2023 के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर लिया गया है।

वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश को अमल में लाएं। हालांकि, संविदाकर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता भी दिया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में आज मैंगो फेस्टिवल का समापन, लाड़ली बहनों के खातों में नहीं आई राशि; सीएम ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव 8.0 आज अपने अंतिम पड़ाव पर है। बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड कार्यालय परिसर में चल रहे इस आयोजन में शुक्रवार को आम खरीदने का अंतिम मौका है। इस फेस्टिवल में प्रदेश के आदिवासी अंचलों से लाए गए प्राकृतिक रूप से पके और रसायनमुक्त आमों की 15 से अधिक किस्में उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया।

आज नहीं आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि शुक्रवार को खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में योजना के तहत महिलाओं के खातों में राशि भेजने वाले थे, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। नई तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आज की शासकीय व्यस्तताएं

हालांकि कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद मुख्यमंत्री आज प्रशासनिक बैठकों में शामिल रहेंगे:

  • सुबह 10:30 – 11:00 बजे: सामान्य चर्चा के लिए समय निर्धारित

  • 11:30 – 12:30 बजे: मुख्यमंत्री निवास में आगंतुकों से भेंट

  • दोपहर 3 बजे: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक

  • शाम 5 बजे: मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक

संविदाकर्मियों को बड़ी राहत, वेतन में 2.94% की वृद्धि

प्रदेश के डेढ़ लाख संविदा कर्मियों के लिए गुरुवार को वित्त विभाग ने खुशखबरी दी। उनके वेतन में 2.94 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। यह फैसला 22 जुलाई 2023 के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर लिया गया है।

वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों और कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश को अमल में लाएं। हालांकि, संविदाकर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता भी दिया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mango-festival-in-bhopal-today-ended-the-accounts-of-ladli/article-24116

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.