- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में आज कई बड़े आयोजन, बिजली कटौती और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, जानें और क्या होगा खास
भोपाल में आज कई बड़े आयोजन, बिजली कटौती और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, जानें और क्या होगा खास
भोपाल (म.प्र.)
भोपाल में आज कई सांस्कृतिक आयोजन, बिजली कटौती और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज। नगर निगम ने शहरभर में सफाई अभियान बढ़ाया।
राजधानी भोपाल में आज का दिन प्रशासनिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और नगर निगम की गतिविधियों के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। शहर में एक तरफ मैनिट में कार्यशाला और शोध संगोष्ठी आयोजित की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ मानव संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय में कला प्रदर्शनियां लोगों को आकर्षित करेंगी। इसी बीच कई इलाकों में बिजली कटौती भी तय की गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के संभावित दौरे को लेकर नगर निगम ने शहरभर में सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेज कर दिया है।
कार्यशाला और शोध संगोष्ठी
मैनिट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशाला एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। इसमें तकनीकी और रिसर्च से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
प्रोडक्शन बेस्ड कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप
सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में सुबह 8 बजे से प्रोडक्शन बेस्ड कंटेम्परेरी डांस वर्कशॉप शुरू हो रही है।
‘माह का प्रदर्श’
कला और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए मानव संग्रहालय में ‘माह का प्रदर्श’ दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
73 शलाका चित्र प्रदर्शनी
जनजातीय संग्रहालय की लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी दोपहर से आम लोगों के लिए खुल जाएगी। बताया जा रहा है कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में छात्र, कलाकार और शोधार्थी पहुंच सकते हैं।
सीएम डॉ. मोहन यदा के कार्यक्रम
इधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक राज्यों के आपसी समन्वय, विकास कार्यों और प्रशासनिक मामलों पर बैठक में बातचीत की जा रही है। बैठक में नीति आयोग, अंतर्राज्यीय परिषद और विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि कुछ लंबित मामलों पर भी सहमति बनने की कोशिश की जा सकती है।
भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण
उधर भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। खबर है कि सर्वेक्षण की टीम अगले दो दिनों में शहर पहुंच सकती है। इसी को देखते हुए मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों पर सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। न्यू मार्केट से लेकर कोलार तक कई जगहों पर रंगाई-पुताई और दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। हालांकि शहर में खुले नाले, बैक लेन की गंदगी और बाजारों में फैला कचरा अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। गुटखे के दाग और अनियमित कचरा प्रबंधन से स्वच्छता रैंकिंग प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। नगर निगम के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई है।
भोपाल में बिजली कटौती
इस बीच राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती भी रहेगी। मेंटेनेंस कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ईरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरल कासा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर, चित्रकूट और शिव नगर फेस-1, 2 और 3 में कटौती रहेगी। वहीं राजगालिया कॉलोनी में भी इसी समय बिजली बंद रहेगी। बरखेड़ीखुर्द, बरखेड़ीकलां, डेयरी स्टेट कॉलोनी और शारदा विहार इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए