भोपाल में आज बाल फिल्म समारोह से एस्ट्रो नाईट तक कई आयोजन, जानें क्या-क्या खास होगा

भोपाल (म.प्र.)

By Rohit.P
On

भोपाल में आज बाल फिल्म समारोह, एस्ट्रो नाईट समेत कई आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

भोपाल में रविवार को संस्कृति, कला और विज्ञान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

बाल फिल्म समारोह

भारत भवन में शाम 6:30 बजे बाल फिल्म समारोह का आयोजन रखा गया है, जहां बच्चों और परिवारों के लिए विशेष फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक शहर के कई स्कूलों के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

एस्ट्रो नाईट

मानव संग्रहालय की पहाड़ी पर शाम 6 बजे से एस्ट्रो नाईट का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि यहां दूरबीनों के जरिए लोगों को आकाशीय घटनाएं और ग्रहों की जानकारी दी जाएगी। मौसम साफ रहने पर चंद्रमा और कुछ प्रमुख तारों को भी देखा जा सकेगा।

विभाजित विश्व को एक करते संग्रहालय

संग्रहालय परिसरों में भी दिनभर गतिविधियां चलेंगी। दुष्टांत संग्रहालय में विभाजित विश्व को एक करते संग्रहालयविषय पर संस्करण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

माह का प्रदर्श

वहीं मानव संग्रहालय में दोपहर 12 बजे से माह का प्रदर्शकार्यक्रम रखा गया है।

73 शलाका चित्र प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय स्थित लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कला प्रेमियों और छात्रों की यहां आवाजाही लगातार बनी हुई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम

उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 9:30 बजे से वे सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। लगातार दूसरे दिन हो रही इन बैठकों में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं की जमीनी स्थिति और चुनावी वादों की प्रगति को लेकर सवाल कर रहे हैं। 11:30 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं प्रशासन संस्थान पहुंचेंगे, जहां नव नियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे और वहां से जगदलपुर पहुंचेंगे। सोमवार को वे बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इधर भोपाल में मंत्रियों की समीक्षा बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। सूत्रों का कहना है कि संगठन और सरकार दोनों स्तर पर कामकाज का फीडबैक लिया जा रहा है। रविवार को 20 मंत्रियों से चर्चा हुई थी, जबकि सोमवार को 11 मंत्रियों से अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार की कार्यप्रणाली और संगठन के तालमेल को लेकर कुछ अहम फैसले भी सामने आ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2026 By Rohit.P

भोपाल में आज बाल फिल्म समारोह से एस्ट्रो नाईट तक कई आयोजन, जानें क्या-क्या खास होगा

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल में रविवार को संस्कृति, कला और विज्ञान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

बाल फिल्म समारोह

भारत भवन में शाम 6:30 बजे बाल फिल्म समारोह का आयोजन रखा गया है, जहां बच्चों और परिवारों के लिए विशेष फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक शहर के कई स्कूलों के छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

एस्ट्रो नाईट

मानव संग्रहालय की पहाड़ी पर शाम 6 बजे से एस्ट्रो नाईट का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि यहां दूरबीनों के जरिए लोगों को आकाशीय घटनाएं और ग्रहों की जानकारी दी जाएगी। मौसम साफ रहने पर चंद्रमा और कुछ प्रमुख तारों को भी देखा जा सकेगा।

विभाजित विश्व को एक करते संग्रहालय

संग्रहालय परिसरों में भी दिनभर गतिविधियां चलेंगी। दुष्टांत संग्रहालय में विभाजित विश्व को एक करते संग्रहालयविषय पर संस्करण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

माह का प्रदर्श

वहीं मानव संग्रहालय में दोपहर 12 बजे से माह का प्रदर्शकार्यक्रम रखा गया है।

73 शलाका चित्र प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय स्थित लिखन्दरा दीर्घा में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कला प्रेमियों और छात्रों की यहां आवाजाही लगातार बनी हुई है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम

उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन भी काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 9:30 बजे से वे सीएम हाउस स्थित समत्व भवन में मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। लगातार दूसरे दिन हो रही इन बैठकों में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं की जमीनी स्थिति और चुनावी वादों की प्रगति को लेकर सवाल कर रहे हैं। 11:30 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं प्रशासन संस्थान पहुंचेंगे, जहां नव नियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे और वहां से जगदलपुर पहुंचेंगे। सोमवार को वे बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इधर भोपाल में मंत्रियों की समीक्षा बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। सूत्रों का कहना है कि संगठन और सरकार दोनों स्तर पर कामकाज का फीडबैक लिया जा रहा है। रविवार को 20 मंत्रियों से चर्चा हुई थी, जबकि सोमवार को 11 मंत्रियों से अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार की कार्यप्रणाली और संगठन के तालमेल को लेकर कुछ अहम फैसले भी सामने आ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/many-events-will-be-held-in-bhopal-today-from-childrens/article-53635

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.