साल 2024 में कई मशहूर हस्तियों ने दुनिया को कह दिया अलविदा, पूरी दुनिया ने मनाया शोक... आइए जानते हैं इन दिग्गजों के बारे में....

DEVENDRA PATEL

इन हस्तियों ने अपने क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दिया और अपनी छाप छोड़ी. भारत के साथ साथ इनको पूरे विश्व का प्यार मिला तभी इनके अलविदा कहने पर हर कोई शोक में डूबा था।

हर किसी ने अलग तरह से भारत की सेवा की और पूरी दुनिया में भारत की छवि को धूमिल नहीं होने दिया। अपने हुनर से और अपनी पूरी लगन से दुनिया के दिलों पर राज किया। इसीलिए जब तक ये संसार रहेगा तब तक ऐसे महान लोगो की याद हमेशा हम सब के जीवन का अनमोल हिस्सा बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी। वैसे साल 2024 किसी के लिए अच्छा रहा, तो किसी के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा. 2024 में कई मशहूर हस्तियों ने दुन‍िया को अलविदा कह दिया. इनमें भारत के बड़े उद्योगपति रतन टाटा और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्ह जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 2024 खत्म हो रहा है, तो ऐसे में हम उन मशहूर हस्तियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए और उनकी यादें हमारे बीच सदैव रहेगी....

RATAN

रतन टाटा

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को काफी सालों तक लीड किया और टाटा संस के चेयरमैन रहे. उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई महत्वपूर्ण सफलता हासिल की और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी.

PANKAJ

पंकज उधास

भारत के एक दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पंकज उधास की गजलों ने हमेशा श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाई जो केवल देश नहीं विदेशियों को झूमने पर मजबूर कर देती थी।पंकज उधास को पैंक्रियाटिक कैंसर था। उन्हें अपनी मौत से चार महीने पहले इस बारे में पता चला था।

SHARDA

शारदा सिन्हा

बिहार की स्वर कोकिला और मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का 5 नवंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. शारदा सिन्हा साल 2017 से Multiple Myeloma की बीमारी से ग्रस्त थीं. बीते 25 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर एम्स के कैंसर सेंटर मेडिकल आंकालोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. शारदा सिन्हा का योगदान भारतीय लोक संगीत में अद्वितीय था. उन्होंने कई पुरस्कार जीते और अपनी गायकी से लाखों दिलों में जगह बनाई. शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड के कई फिल्मों के लिए गीत गाकर संगीत प्रेमियों के दिल में एक अलग जगह बनाई. लोक गायन के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

MS KRISHNA

एसएम कृष्णा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 10 दिसंबर 2024 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. एसएम कृष्णा पिछले कुछ समय से बीमार थे. वे एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा पक्ष और विपक्ष के सभी लोग करते थे. उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए एसएम कृष्णा एक विपुल पाठक और विचारक भी थे. भारतीय राजनीति में उनके योगदान के लिए काफी लंबे समय तक उन्हें याद किया जाएगा.

ROO

रोहित बल

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 वर्ष की उम्र में 2 नवंबर को निधन हो गया. वह दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे. 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी. 13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में उन्होंने अपने कलेक्शन 'कायनात ए ब्लूम इन द यूनिवर्स' पेश किया था. यह रोहित बल का आखिरी शो था. अपने 30 साल के लंबे करियर में रोहित बल ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े और दिग्गज सितारों के लिए बेहतरीन और शानदार कपड़े डिजाइन किए.

ZAKIR

ज़ाकिर हुसैन

तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हाल ही में हुआ है।उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। यहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पूरी दुनिया में तबले की गूँज सुनाई और इसकी एक अलग पहचान बनाई संगीतकार पिछले दो हफ्तों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे।जाकिर बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली थे। उन्होंने सात साल की उम्र में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।जाकिर हुसैन ना केवल एक महान तबला वादक थे बल्कि एक बेहतरीन संगीतकार भी थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/many-famous-personalities-said-goodbye-to-the-world-in-the/article-5738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.