21 फरवरी को इंदौर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी लेट

इंदौर (म.प्र.)

On

मुंबई मंडल में कमीशनिंग कार्य का असर, रतलाम मंडल में 501 किमी बाउंड्रीवाल निर्माण जारी

मुंबई मंडल में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 21 फरवरी को इंदौर सहित रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत मध्य रेलवे के वसई रोड खंड स्थित खारबाव स्टेशन पर नई अप और डाउन गुड्स लाइन का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ यात्री ट्रेनें देरी से चलेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्य का सीधा प्रभाव इंदौर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 22944 इंदौर एक्सप्रेस 21 फरवरी को इंदौर स्टेशन से लगभग दो घंटे की देरी से रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस जयपुर से करीब तीन घंटे विलंब से चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 22653 तिरुवनंतपुरम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

मालगाड़ियों के लिए समर्पित कॉरिडोर का काम

यह कार्य भारत सरकार की कंपनी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए अलग रेल कॉरिडोर विकसित करना है, ताकि माल परिवहन की गति बढ़े और यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु बनाया जा सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर जांच लें।

रतलाम मंडल में 501 किमी बाउंड्रीवाल का निर्माण

इधर, पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में ट्रैक साइड सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर बाउंड्रीवाल और सेफ्टी फेंसिंग का कार्य चल रहा है। इंदौर और आसपास के रेलखंडों में पटरियों के किनारे फेंसिंग लगाई जा रही है, जिससे ट्रेन संचालन सुरक्षित हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

रेलवे के मुताबिक इंदौर–देवास–उज्जैन–भोपाल रेलखंड पर संचालित वंदे भारत ट्रेन को ध्यान में रखते हुए इस सेक्शन को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा इंदौर–डॉ. अंबेडकर नगर–खंडवा, मंदसौर–इंदौर और उज्जैन–देवास–इंदौर रेलखंडों के चिन्हित स्थानों पर भी सेफ्टी फेंसिंग का काम जारी है। रतलाम मंडल के अंतर्गत कुल 501 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में बाउंड्रीवाल निर्माण प्रस्तावित है। वर्ष 2024 में 127 किलोमीटर और 2025-26 में अब तक करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र में यह कार्य पूरा किया जा चुका है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/many-trains-including-indore-express-will-be-late-on-21st/article-46703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.