- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा में खुल गई मंडी, फसलों की खरीदी और नीलामी शुरू
विदिशा में खुल गई मंडी, फसलों की खरीदी और नीलामी शुरू
BHOPAL, MP
त्योहारों और छुट्टियों के चलते कृषि उपज मंडी बंद थी. लेकिन जैसे ही छुट्टियां खत्म हुई, तो किसानों के लिए कृषि उपज मंडी फिर से खुल गई. विदिशा में मंडी खुलते ही किसानों की बड़ी संख्या अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच गई.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में करीब 9 दिनों के अवकाश के बाद कृषि उपज मंडी पूर्व की तरह फिर से खुल गई है. अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सोमवार को मंडी खुलते ही किसानों के चेहरे खिल गए. बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी बेचने के लिए पहुंच गए. इसको लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. रविवार से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए थे, और सोमवार की सुबह मुहूर्त की बोली के साथ खरीदी और नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई. व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी के अनुसार, 9 दिन के बाद मंडी में व्यापार शुरू होने से किसानों और व्यापारियों में काफी खुशी है.
इन मूलभूत सुविधाओं की कमी है
मंडी में सोयाबीन, धान, गेहूं और चने जैसी फसलें पहुंच रही हैं. किसान और व्यापारी, दोनों को उम्मीद है कि इस बार दाम अच्छे मिलेंगे. हालांकि, कुछ किसानों ने व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें भी की हैं. उनका कहना है कि मंडी में पानी और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है.
जानें क्या बोले किसान और व्यापारी
मंडी आए किसानकहते हैं कि "हमें यहां सही दाम नहीं मिल रहे. साथ ही, रात के समय मंडी में अंधेरा रहता है और पानी की भी व्यवस्था नहीं है." वहीं, एक अन्य किसान ने कहा कि "काफी समय बाद मंडी खुली है, पर हमें उम्मीद थी कि व्यवस्थाएं सुधरेगी, जो अभी भी नहीं हुईं." जबकि एक व्यापारी का कहना है कि "मंडी खुलने से दाम बढ़े हुए मिल रहे हैं. किसान और व्यापारी दोनों इस फैसले से खुश हैं."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए