- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दीपावली को लेकर चमके बाजार, मुख्य मार्गों पर लगता रहा जाम, अब धनतेरस पर जमकर खरीदी का इंतजार
दीपावली को लेकर चमके बाजार, मुख्य मार्गों पर लगता रहा जाम, अब धनतेरस पर जमकर खरीदी का इंतजार
Khandawa, MP
दीपावली पर्व को लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बाजार सजे हुए हैं और दीपावली की खरीदारी जोरों पर है। शहर के रेडीमेड, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य बाजार इस समय चमक उठे हैं।
इन बाजारों में ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है, जो अब लगभग आखिरी दौर में है। बीते रविवार को भी दिनभर छुटपुट खरीदी का दौर जारी रहा। हालांकि, हाट बाजार होने के कारण शहर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। इस दौरान नगर में दुकानों के अलावा सड़कों पर भी भारी भीड़ होने से पल-पल में जाम की स्थिति बनती रही। नगर के घंटाघर से लेकर नगर निगम तक सड़क किनारे दुकानें सजी हुई नजर आईं, जिसके कारण इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन रेंगते हुए देखे गए। मंगलवार को धनतेरस मनाई जाएगी, ऐसे में घंटाघर क्षेत्र में स्थित बर्तन बाजार के चलते यहां यातायात का दबाव और भी बढ़ सकता है।
खूब बिके दीप और धानी
दीप पर्व को लेकर रविवार के हाट बाजार में बाजारों में रौनक दिखाई दी। शहर सहित ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने घंटाघर, बुधवारा, टाउन हॉल आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से पर्व के लिए दीप, बत्तियां और प्रसादी के लिए धानी पताशे खरीदे। मुख्य दिवस लक्ष्मी पूजन के लिए लक्ष्मी माता की मूर्तियां और कैलेंडर की भी खरीदी की गई।
पटाखा बाजार में भी जमकर खरीदी
नगर के स्टेडियम मैदान में लगे पटाखा बाजार में भी दुकानें सज गई हैं। हालांकि, पटाखों की कीमतों में इस साल बेतहाशा तेजी होने के कारण अभी इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे हैं। लेकिन, रविवार को हाट बाजार में आए ग्रामीणों ने यहां से बड़े पटाखों के अलावा फुलझड़ी, अनार, चकरी, टिकली जैसे छोटे पटाखे भी खरीदे। इस बीच, प्रशासन द्वारा पटाखा बाजार में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर भी नजर रखी जा रही है।
शहर में जगह-जगह लगता रहा जाम
रविवार को पर्व के पूर्व का हाट बाजार होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त नजर आई। मुख्य क्षेत्र बांबे बाजार, बुधवारा, घंटाघर, टाउन हॉल आदि क्षेत्रों में पल-पल में जाम की स्थिति बनी रही। यातायात विभाग ने इन बाजारों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के बाहर ग्राहकों और दुकानदारों के अव्यवस्थित खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे।

दीपावली पर चमक उठे बाजार

दीपावली पर चमक उठे बाजार

दीपावली पर चमक उठे बाजार
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए