VIDEO.... रीवा में आतंक: ओढ़की टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों का कहर, तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट से सहमे कर्मचारी

Rewa, MP

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) स्थित अमरपाटन थाना क्षेत्र के ओढ़की टोल प्लाजा में मंगलवार शाम लगभग 6 बजे नकाबपोश बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया।

करीब 15 बाइकों में सवार 30 से 35 हथियारबंद अपराधियों ने टोल प्लाजा में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह हमला इतना सुनियोजित और दुस्साहसी था कि मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी सहम गए और जान बचाने के लिए भागने लगे।

चश्मदीदों के अनुसार, सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेटों को काले ग्रीस से पोत रखा था। आते ही उन्होंने लोहे के रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से टोल कर्मचारियों को निशाना बनाया और जमकर मारपीट की। इसके बाद टोल बूथों में लगे कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी, काउंटर और अन्य उपकरण तोड़ डाले।

बदमाशों ने काउंटर में रखे नकद पैसे भी लूट लिए और जाते-जाते कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। कुछ बदमाशों ने तो टोल कर्मचारियों की गाड़ियों का भी पीछा किया, जिस कारण कर्मचारियों को जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठकर भागने को मजबूर होना पड़ा। जान बचाने के लिए कर्मचारी अपनी गाड़ियाँ दौड़ाते हुए निकटवर्ती थाने में दाखिल हो गए।

कई कर्मचारी घायल

घटना में कई टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना और आसपास के थानों से पुलिस दल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज, मौके से बरामद साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सुरक्षा को लेकर सवाल

नेशनल हाईवे-30 जैसे व्यस्त मार्ग और एक प्रमुख टोल प्लाजा में सरेआम हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल टोल कर्मचारियों बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों में भी भय का माहौल पैदा कर रही है। नागरिक मांग कर रहे हैं कि टोल प्लाजा और आसपास के इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएं।

आगे की कार्रवाई

रीवा पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का विश्वास जताया है। सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है और संदिग्धों की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, अमरपाटन और आसपास के सभी थानों में अलर्ट जारी किया गया है।

ओढ़की टोल प्लाजा में नकाबपोश बदमाशों का यह हमला राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी है। प्रशासन और पुलिस विभाग से लोगों और कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

......................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

<span class="t-red">VIDEO.... रीवा में आतंक:</span> ओढ़की टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों का कहर, तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट से सहमे कर्मचारी

Rewa, MP

करीब 15 बाइकों में सवार 30 से 35 हथियारबंद अपराधियों ने टोल प्लाजा में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यह हमला इतना सुनियोजित और दुस्साहसी था कि मौके पर मौजूद सभी कर्मचारी सहम गए और जान बचाने के लिए भागने लगे।

चश्मदीदों के अनुसार, सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेटों को काले ग्रीस से पोत रखा था। आते ही उन्होंने लोहे के रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से टोल कर्मचारियों को निशाना बनाया और जमकर मारपीट की। इसके बाद टोल बूथों में लगे कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी, काउंटर और अन्य उपकरण तोड़ डाले।

बदमाशों ने काउंटर में रखे नकद पैसे भी लूट लिए और जाते-जाते कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। कुछ बदमाशों ने तो टोल कर्मचारियों की गाड़ियों का भी पीछा किया, जिस कारण कर्मचारियों को जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठकर भागने को मजबूर होना पड़ा। जान बचाने के लिए कर्मचारी अपनी गाड़ियाँ दौड़ाते हुए निकटवर्ती थाने में दाखिल हो गए।

कई कर्मचारी घायल

घटना में कई टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना और आसपास के थानों से पुलिस दल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज, मौके से बरामद साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सुरक्षा को लेकर सवाल

नेशनल हाईवे-30 जैसे व्यस्त मार्ग और एक प्रमुख टोल प्लाजा में सरेआम हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल टोल कर्मचारियों बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों में भी भय का माहौल पैदा कर रही है। नागरिक मांग कर रहे हैं कि टोल प्लाजा और आसपास के इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएं।

आगे की कार्रवाई

रीवा पुलिस ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का विश्वास जताया है। सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है और संदिग्धों की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, अमरपाटन और आसपास के सभी थानों में अलर्ट जारी किया गया है।

ओढ़की टोल प्लाजा में नकाबपोश बदमाशों का यह हमला राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी है। प्रशासन और पुलिस विभाग से लोगों और कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

......................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/masked-miscreants-wreak-havoc-on-terror-piercing-toll-plaza-in/article-25617

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.