विदिशा के EV बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, 6 लोगों का बचाया गया

विदिशा (म.प्र.)

By Rohit.P
On

विदिशा के पीतलमोल में EV बाइक शोरूम में भीषण आग लगी। 30 से 35 गाड़ियां जलीं, 25 लाख का नुकसान हुआ। ऊपर फंसे 6 लोगों को JCB से बचाया गया।

विदिशा के पीतलमोल इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक ईवी बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में शोरूम में खड़ी 30 से 35 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि आग के बीच ऊपर की मंजिलों में फंसे 6 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विदिशा के इस EV बाइक शोरूम में लगी आग ने देर रात पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ईवी बाइक शोरूम संचालित होता है, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर परिवार रहते हैं। रात करीब डेढ़ बजे फर्स्ट फ्लोर पर रह रही बुजुर्ग महिला को सबसे पहले धुआं महसूस हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, धुआं तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गया और नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली महिला और उनकी बेटी वहीं फंस गईं, जबकि दूसरी मंजिल पर रहने वाला जैन परिवार भी जान बचाने के लिए छज्जे पर पहुंच गया। हालात अचानक बिगड़ गए। सांस लेना मुश्किल हो गया तो स्थानीय लोगों ने तुरंत एक प्रायवेट जेसीबी बुलवाई। जेसीबी की मदद से गैलरी की ग्रिल तोड़ी गई और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। आग शांत होने के बाद दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार को भी सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक फर्स्ट फ्लोर निवासी गौरांग माथुर घटना के वक्त भोपाल में थे। रात करीब 2 बजे उनकी मां ने फोन पर नीचे से धुआं उठने की जानकारी दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। गौरांग का कहना है कि अगर दमकल कुछ पहले पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। उनके मुताबिक नीचे से आग और धुएं की वजह से परिवार के लोगों का बाहर निकलना संभव नहीं था, इसलिए जेसीबी बुलवाकर रेस्क्यू कराया गया। इस दौरान उनके घर का भी कुछ सामान जल गया।

मकान मालिक पंकज जैन के अनुसार शोरूम में खड़ी 30 से 35 ईवी गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। उन्होंने करीब 25 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि शोरूम में रखी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरियों में ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना हालात और गंभीर हो सकते थे। बुधवार सुबह तक बिल्डिंग में धुआं भरा हुआ था। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और आग लगने की असली वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2026 By Rohit.P

विदिशा के EV बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, 6 लोगों का बचाया गया

विदिशा (म.प्र.)

विदिशा के पीतलमोल इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक ईवी बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में शोरूम में खड़ी 30 से 35 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि आग के बीच ऊपर की मंजिलों में फंसे 6 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विदिशा के इस EV बाइक शोरूम में लगी आग ने देर रात पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ईवी बाइक शोरूम संचालित होता है, जबकि ऊपर की दो मंजिलों पर परिवार रहते हैं। रात करीब डेढ़ बजे फर्स्ट फ्लोर पर रह रही बुजुर्ग महिला को सबसे पहले धुआं महसूस हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते, धुआं तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गया और नीचे उतरने का रास्ता बंद हो गया। फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली महिला और उनकी बेटी वहीं फंस गईं, जबकि दूसरी मंजिल पर रहने वाला जैन परिवार भी जान बचाने के लिए छज्जे पर पहुंच गया। हालात अचानक बिगड़ गए। सांस लेना मुश्किल हो गया तो स्थानीय लोगों ने तुरंत एक प्रायवेट जेसीबी बुलवाई। जेसीबी की मदद से गैलरी की ग्रिल तोड़ी गई और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। आग शांत होने के बाद दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार को भी सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक फर्स्ट फ्लोर निवासी गौरांग माथुर घटना के वक्त भोपाल में थे। रात करीब 2 बजे उनकी मां ने फोन पर नीचे से धुआं उठने की जानकारी दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। गौरांग का कहना है कि अगर दमकल कुछ पहले पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। उनके मुताबिक नीचे से आग और धुएं की वजह से परिवार के लोगों का बाहर निकलना संभव नहीं था, इसलिए जेसीबी बुलवाकर रेस्क्यू कराया गया। इस दौरान उनके घर का भी कुछ सामान जल गया।

मकान मालिक पंकज जैन के अनुसार शोरूम में खड़ी 30 से 35 ईवी गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। उन्होंने करीब 25 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि शोरूम में रखी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरियों में ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना हालात और गंभीर हो सकते थे। बुधवार सुबह तक बिल्डिंग में धुआं भरा हुआ था। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और आग लगने की असली वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/massive-fire-broke-out-in-vidishas-ev-bike-showroom-loss/article-52771

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.