हाईवे पर प्याज से भरे रनिंग ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जल मौत

Shivpuri,MP

शिवपुरी में हुए भीषण हादसे में 2 लोगों की जान चली गई. ये हादसा प्याज से लोडेड ट्रक के पलटने के बाद आग लगने से हुआ.

जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे स्थित खूबत घाटी पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां आज मंगलवार की सुबह हाईवे पर दौड़ रहे एक प्याज से भरे ट्रक का टायर फट गया जिसके चलते ट्रक पलट गया. ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गई और ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई.

राहगीरों ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने सतनवाड़ा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सतनवाड़ा पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया, पर तब तक ट्रक में सवार 2 लोगों की मौत हो चुकी थी. जानकरी के मुताबिक सुबह 8 बजे ट्रंक क्रमांक RJ 02 GC 4727 जो प्याज भरकर बागलकोट बीजापुर कर्नाटक से फरीदाबाद जा रहा था इस दौरान खूबत घाटी एबी रोड पर टायर फटने से पलट गया. इसके बाद ट्रक में आग लग गई जिससे ड्राइवर रिजवान पुत्र मंजीम अंसारी उम्र 32 साल निवासी पिछोर मेवात, हेल्पर मोनू पुत्र बड़क उम्र 32 साल निवासी छत्तीसगढ़ की ट्रक में जलने से मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर पहुचीं पुलिस ने बॉडी निकाली

घटना की सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम की मदद से क्रेन द्वारा ट्रक को हटाकर हाईवे का आवागमन शुरू कराया.
घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गये.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हाईवे पर प्याज से भरे रनिंग ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जल मौत

Shivpuri,MP

जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे स्थित खूबत घाटी पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां आज मंगलवार की सुबह हाईवे पर दौड़ रहे एक प्याज से भरे ट्रक का टायर फट गया जिसके चलते ट्रक पलट गया. ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गई और ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई.

राहगीरों ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने सतनवाड़ा पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सतनवाड़ा पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया, पर तब तक ट्रक में सवार 2 लोगों की मौत हो चुकी थी. जानकरी के मुताबिक सुबह 8 बजे ट्रंक क्रमांक RJ 02 GC 4727 जो प्याज भरकर बागलकोट बीजापुर कर्नाटक से फरीदाबाद जा रहा था इस दौरान खूबत घाटी एबी रोड पर टायर फटने से पलट गया. इसके बाद ट्रक में आग लग गई जिससे ड्राइवर रिजवान पुत्र मंजीम अंसारी उम्र 32 साल निवासी पिछोर मेवात, हेल्पर मोनू पुत्र बड़क उम्र 32 साल निवासी छत्तीसगढ़ की ट्रक में जलने से मौके पर ही मौत हो गई.

मौके पर पहुचीं पुलिस ने बॉडी निकाली

घटना की सूचना के बाद तत्काल पहुंची पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम की मदद से क्रेन द्वारा ट्रक को हटाकर हाईवे का आवागमन शुरू कराया.
घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गये.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/massive-fire-in-a-running-truck-filled-with-onions-on/article-2309

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.