- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर: जनरल स्टोर में भीषण आग, 50 लाख का माल खाक
जबलपुर: जनरल स्टोर में भीषण आग, 50 लाख का माल खाक
Jabalpur,M.P
जबलपुर के ओमती क्षेत्र के गलगला मोहल्ले में शनिवार तड़के एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जिसमें दुकान की तीनों मंजिलें आग की लपटों में घिर गईं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकान संचालक परमल तेलनी ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उनके लगभग 50 लाख रुपए के माल की पूरी सुरक्षा नहीं हो सकी और सब जलकर खाक हो गया। हालांकि, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
दमकल संसाधनों पर उठे सवाल
परमल तेलनी ने फायर ब्रिगेड पर संसाधनों की कमी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर टीम के पास ऊंची सीढ़ियां और हाईटेक उपकरण होते, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और काफी सामान बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिस आग को एक घंटे में रोका जा सकता था, उसे तीन घंटे में काबू पाया गया।
जेसीबी से तोड़ा शटर, 6 गाड़ियों से किया आग पर काबू
दमकल विभाग के राजेंद्र पटेल के अनुसार, सबसे पहले जेसीबी से दुकान का शटर तोड़ा गया और फिर अंदर से आग बुझाई गई। आग बुझाने के लिए 6 से अधिक फायर गाड़ियां लगीं।
पुलिस कर रही जांच
सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया गया, वरना आसपास की दुकानों और आवासीय मकानों को भी खतरा था। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
दुकान में चौथी बार लगी आग
जानकारी के अनुसार, यह चौथी बार है जब इसी दुकान में आग लगी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी और कारण से लगी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए