खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में भीषण आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक

खंडवा (म.प्र.)

On

जिला जेल के सामने स्थित कार्यालय में दोपहर को लगी आग, तीन दमकलों ने काबू पाया; रविवार होने से टला बड़ा हादसा

खंडवा शहर में रविवार दोपहर जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दफ्तर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हालांकि घटना के समय कार्यालय बंद होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना खंडवा के जिला जेल के सामने स्थित राज्य कर कार्यालय में दोपहर करीब 2 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग से उठते धुएं और आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया।

कैसे लगी आग 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिसर में झाड़ियों की सफाई के दौरान आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के कारण फैलकर बिल्डिंग तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इमारत को घेर लिया और अंदर रखे रिकॉर्ड रूम और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि कंप्यूटर रूम और कुछ हिस्से सुरक्षित बच गए, क्योंकि आग वहां तक नहीं पहुंच पाई। फायर विभाग की तीन गाड़ियां करीब आधे घंटे के भीतर मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

राज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर ज्योति ब्रह्मे ने बताया कि कार्यालय से जुड़े सभी कार्य इसी भवन से संचालित होते हैं, जिसमें जिला और संभागीय स्तर के रिकॉर्ड रखे गए थे। उन्होंने कहा कि आग की वजह से अधिकांश रिकॉर्ड और दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती अनुमान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है। झाड़ियों से आग फैलने की संभावना को उन्होंने कमतर बताया है और कहा कि सफाई के दौरान लगी पुरानी आग की वजह से यह घटना नहीं हुई।

आग लगने से भवन के भीतर रखा पूरा रिकॉर्ड रूम जल गया, जिससे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। बिल्डिंग में मौजूद फर्नीचर, कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

फायर विभाग और पुलिस प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

रविवार होने के कारण दफ्तर में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By Nitin Trivedi

खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में भीषण आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक

खंडवा (म.प्र.)

खंडवा शहर में रविवार दोपहर जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दफ्तर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हालांकि घटना के समय कार्यालय बंद होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना खंडवा के जिला जेल के सामने स्थित राज्य कर कार्यालय में दोपहर करीब 2 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग से उठते धुएं और आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया।

कैसे लगी आग 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिसर में झाड़ियों की सफाई के दौरान आग लगाई गई थी, जो तेज हवा के कारण फैलकर बिल्डिंग तक पहुंच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इमारत को घेर लिया और अंदर रखे रिकॉर्ड रूम और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि कंप्यूटर रूम और कुछ हिस्से सुरक्षित बच गए, क्योंकि आग वहां तक नहीं पहुंच पाई। फायर विभाग की तीन गाड़ियां करीब आधे घंटे के भीतर मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

राज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर ज्योति ब्रह्मे ने बताया कि कार्यालय से जुड़े सभी कार्य इसी भवन से संचालित होते हैं, जिसमें जिला और संभागीय स्तर के रिकॉर्ड रखे गए थे। उन्होंने कहा कि आग की वजह से अधिकांश रिकॉर्ड और दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती अनुमान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि जांच जारी है। झाड़ियों से आग फैलने की संभावना को उन्होंने कमतर बताया है और कहा कि सफाई के दौरान लगी पुरानी आग की वजह से यह घटना नहीं हुई।

आग लगने से भवन के भीतर रखा पूरा रिकॉर्ड रूम जल गया, जिससे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। बिल्डिंग में मौजूद फर्नीचर, कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

फायर विभाग और पुलिस प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

रविवार होने के कारण दफ्तर में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/massive-fire-in-khandwa-sales-tax-office-entire-building-engulfed/article-50964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.