भोपाल में मटकी फोड़ महोत्सव: सुनील शेट्टी का डायलॉग और CM का भजन, बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब

Bhopal, MP

भोपाल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भव्य मटकी फोड़ महोत्सव में शनिवार को फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। करोंद चौराहे पर हुए इस आयोजन में भारी भीड़ उमड़ी।

 सुनील शेट्टी का डायलॉग और देशभक्ति का जज़्बा

मंच पर पहुंचते ही सुनील शेट्टी ने जब डायलॉग बोला – “भोपाल वालों, मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और तुम मुझे भुला दो, ये मैं होने नहीं दूंगा” – तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा उन्होंने अपना लोकप्रिय डायलॉग “अन्ना 24 घंटे चौकन्ना” और “यह धरती मेरी मां है” भी सुनाया। कार्यक्रम के बीच में उन्होंने “भारत माता की जय” के नारे भी लगवाए, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

CM मोहन यादव का भजन गान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट के साथ कृष्ण भक्ति में डूबा भजन “गोविंदा आला रे” और “छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल...” गाया। भजनों की प्रस्तुति पर लोग भावविभोर होकर झूम उठे।

बारिश में भी उमड़ा उत्साह

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई कई टीमों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद करोंद चौराहे पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। युवाओं की टोली ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

महोत्सव में देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को जीवंत बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक तालियों से झूम उठे। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दर्जनों टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में मटकी फोड़ महोत्सव: सुनील शेट्टी का डायलॉग और CM का भजन, बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब

Bhopal, MP

 सुनील शेट्टी का डायलॉग और देशभक्ति का जज़्बा

मंच पर पहुंचते ही सुनील शेट्टी ने जब डायलॉग बोला – “भोपाल वालों, मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता, और तुम मुझे भुला दो, ये मैं होने नहीं दूंगा” – तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके अलावा उन्होंने अपना लोकप्रिय डायलॉग “अन्ना 24 घंटे चौकन्ना” और “यह धरती मेरी मां है” भी सुनाया। कार्यक्रम के बीच में उन्होंने “भारत माता की जय” के नारे भी लगवाए, जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

CM मोहन यादव का भजन गान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने इंडियन आइडल फेम गायक सवाई भट्ट के साथ कृष्ण भक्ति में डूबा भजन “गोविंदा आला रे” और “छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल...” गाया। भजनों की प्रस्तुति पर लोग भावविभोर होकर झूम उठे।

बारिश में भी उमड़ा उत्साह

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई कई टीमों ने भाग लिया। बारिश के बावजूद करोंद चौराहे पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। युवाओं की टोली ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

महोत्सव में देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को जीवंत बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक तालियों से झूम उठे। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दर्जनों टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/matki-bod-mahotsav-in-bhopal-sunil-shettys-dialogue-and-cms/article-31401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.