- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- पंचतत्व में विलीन हुए मऊगंज ASI: गृहग्राम सतना में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पंचतत्व में विलीन हुए मऊगंज ASI: गृहग्राम सतना में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
SATNA, MP
मध्य प्रदेश के मऊगंज में शहीद हुए एएसआई रामचरण गौतम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ASI को उनके गृहग्राम सतना के पवैया में अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले शव यात्रा निकाली। जिसमें पूरे गांव उमड़ पड़ा और शहीद एएसआई पंचतत्व में विलीन हुए।
दरअसल, शनिवार (15 मार्च) को मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में जमकर हंगामा हुआ। शनि द्विवेदी नाम केयुवक को आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आदिवासियों ने पुलिस बल सहित तहसीलदार पर भी हमला कर दिया और जमकर पत्थर बरसाए और उन्हें भी बंधक बनाकर उनके साथ भी मारपीट की गई।
ASI की मौत, तहसीलदार समेत पांच घायल
इस घटना में जहां ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई वहीं तहसीलदार कुवारे लाल पनिका सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में एक ASI और तहसीलदार बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है। यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रकाश पांडेय और संभागायुक्त बी एस जामोद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक सनी द्विवेदी के परिवार के लोग काफी आक्रोशित थे और शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे। पुलिस के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद परिजन मान गए।
सतना में अंतिम संस्कार
एएसआई रामचरण गौतम, सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवैया निवासी है। ASI का पार्थिव शरीर उनके ग्राम पवैया पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI के घर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक शव यात्रा निकाली गई। जिसमें राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता समेत जिले के आला अधिकारी समेत पूरा गांव शामिल हुआ और नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए