- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देहदान के बाद बोले मऊगंज MLA....इससे बड़ी बात क्या... ये शरीर किसी के काम आए
देहदान के बाद बोले मऊगंज MLA....इससे बड़ी बात क्या... ये शरीर किसी के काम आए
Rewa, MP
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल कहते हैं जिंदगी का क्या भरोसा? मेरे ऊपर इसके पूर्व भी तीन बार हमले हो चुके हैं, न जाने कब मेरी मौत हो जाए. समय रहते अगर यह काम कर लिया जाए तो इससे बेहतर कोई बात नहीं हो सकती.
मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने शरीर के देहदान का फॉर्म भर दिया है. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ये कदम अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए उठाया है, जिन्होंने भी अपनी मृत्यु के बाद अपना शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया था. प्रदीप पटेल ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी की और मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील अग्रवाल को फॉर्म सौंप दिया. विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि जीवन के बाद शरीर को दान करना चाहिए ताकि यह किसी के काम आ सके. पिता की इसी बात से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपना शरीर चिकित्सा में शोध के लिए दान करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, "मरने के बाद भी यह शरीर अगर किसी के काम आ सके, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती. "
विधायक ने कहा- मेरी ज़िंदगी का भरोसा नहीं
प्रदीप पटेल ने यह भी बताया कि उनके जीवन पर तीन बार हमले हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं. उन्होंने कहा, "जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए समय रहते जो भी जरूरी काम है, उसे कर लेना चाहिए. " अब विधायक का यह कदम आस-पास ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में सुर्खियों में बना हुआ है.

फैसले पर क्या बोले मेडिकल कॉलेज के डीन ?
मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील अग्रवाल ने विधायक के इस कदम की सराहना की. उन्होंने कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि देहदान जैसा काम करता है तो इससे समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के लिए शरीरों की बहुत आवश्यकता होती है और ऐसे दान से मेडिकल छात्रों को पढ़ाई और रिसर्च में मदद मिलती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए