मऊगंज हिंसा: घायलों और पीड़ित परिवार से मिले डीजीपी कैलाश मकवाना, घटनास्थल का लिया जायजा

Mauganj, MP

मऊगंज के गडरा गांव में शनिवार को हुई घटना के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश.

शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में शनिवार को 2 महीने पूर्व हुई आदिवासी की मौत को लेकर बवाल हो गया. जिसमें एक युवक की जान चली गई तो वहीं आदिवासियों ने उसकी हत्या को छिपाने के लिए घटना की तफ्तीश करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. घटना में पुलिस के जवान ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई. घटना के एक दिन बाद रविवार को डीजीपी कैलाश मकवाना गडरा गांव पहुंचे. जहां पर उन्होंने सबसे पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना के बाद पुलिस ने बढ़ रहे विवाद को नियंत्रित करने के लिए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया. घटना की समीक्षा के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना मऊगंज के गडरा गांव पहुंचे. जहां पर उन्होंने सबसे पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने घटना में मृत युवक सनी द्विवेदी के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं भोपाल से पहुंची आईबी की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

DGP discussing with the victim family
पीड़ित परिवार से चर्चा करते डीजीपी 
 
सीएम मोहन यादव ने एएसआई को दिया शहीद का दर्जा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जहां मृतक युवक के परिवार की हिम्मत बढ़ाई वहीं एएसआई रामचरण गौतम को 1 करोड़ की सहायता राशि के साथ ही शहीद का दर्जा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने का वादा किया है. सीएम ने कड़े लहजे में यह भी कहा है मामले की निष्पक्ष जांच करके जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Tribute paid to martyred ASI
शहीद एएसआई को दी गई श्रद्धांजलि
 
    आरोपियों ने एसडीओपी को भी बनाया बंधक

    बताया जा रहा है कि एसडीओपी अंकिता सूल्या ने जब बंधक बने युवक सनी द्विवेदी को छुड़ाने के लिए दुकान के अन्दर प्रवेश किया और समझाइश दी तभी देखा की शनि द्विवेदी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक सनी को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और तभी आदिवासी परिवार के लोग उग्र हो गए और गांव के सैकड़ों आदिवासी इकठ्ठे हो गए. इस दौरान एसडीओपी अंकिता सूल्या को भी आरोपियों ने उसी कमरे में कैद कर लिया जहां पर सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर हत्या की गई थी.

    spot where youth killed after hostage
    घटनास्थल जहां युवक को बंधक बनाकर मारा गया 
     
    बंधक बने अधिकारियों को कराया आजाद

    स्थानीय लोगों की माने तो कमरे में कैद करके एसडीओपी अंकिता सूल्या की भी पिटाई की गई. इस दौरान तहसीलदार कुमरे लाल पनिका और शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय सहित, एएसआई रामचरण गौतम, एएसआई बृहस्पति पटेल, पुलिस कर्मी अनंत मिश्रा, जवाहर सिंह यादव सहित अन्य पर पत्थरबाजी करते हुए लाठी और डंडे से गांव वालो ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पत्थरबाजी की घटना में एएसआई रामचरण गौतम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स पहुंची और बंधक बने प्रशासनिक अधिकारियो को मुक्त करवाया.

    DGP Kailash Makwana reached victim house
    डीजीपी कैलाश मकवाना पीड़ित के पहुंचे घर 
     
    घरों की तलाशी लेकर खोजे गए आरोपी

    इस दौरान मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय पहुंचे. देर रात पूरा गडरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इसके बाद रात तकरीबन 12 बजे पुलिस एक्शन मोड में आई जिसके बाद एक-एक करके सभी घरों की तलाशी लेनी शुरू की और घरों में छिपकर बैठे पत्थरबाज आरोपियों को बाहर निकाला और सैकड़ों लोगों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    मऊगंज हिंसा: घायलों और पीड़ित परिवार से मिले डीजीपी कैलाश मकवाना, घटनास्थल का लिया जायजा

    Mauganj, MP

    शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में शनिवार को 2 महीने पूर्व हुई आदिवासी की मौत को लेकर बवाल हो गया. जिसमें एक युवक की जान चली गई तो वहीं आदिवासियों ने उसकी हत्या को छिपाने के लिए घटना की तफ्तीश करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. घटना में पुलिस के जवान ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई. घटना के एक दिन बाद रविवार को डीजीपी कैलाश मकवाना गडरा गांव पहुंचे. जहां पर उन्होंने सबसे पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

    डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    घटना के बाद पुलिस ने बढ़ रहे विवाद को नियंत्रित करने के लिए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया. घटना की समीक्षा के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना मऊगंज के गडरा गांव पहुंचे. जहां पर उन्होंने सबसे पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने घटना में मृत युवक सनी द्विवेदी के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. वहीं भोपाल से पहुंची आईबी की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

    DGP discussing with the victim family
    पीड़ित परिवार से चर्चा करते डीजीपी 
     
    सीएम मोहन यादव ने एएसआई को दिया शहीद का दर्जा

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जहां मृतक युवक के परिवार की हिम्मत बढ़ाई वहीं एएसआई रामचरण गौतम को 1 करोड़ की सहायता राशि के साथ ही शहीद का दर्जा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने का वादा किया है. सीएम ने कड़े लहजे में यह भी कहा है मामले की निष्पक्ष जांच करके जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

    Tribute paid to martyred ASI
    शहीद एएसआई को दी गई श्रद्धांजलि
     
      आरोपियों ने एसडीओपी को भी बनाया बंधक

      बताया जा रहा है कि एसडीओपी अंकिता सूल्या ने जब बंधक बने युवक सनी द्विवेदी को छुड़ाने के लिए दुकान के अन्दर प्रवेश किया और समझाइश दी तभी देखा की शनि द्विवेदी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक सनी को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और तभी आदिवासी परिवार के लोग उग्र हो गए और गांव के सैकड़ों आदिवासी इकठ्ठे हो गए. इस दौरान एसडीओपी अंकिता सूल्या को भी आरोपियों ने उसी कमरे में कैद कर लिया जहां पर सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर हत्या की गई थी.

      spot where youth killed after hostage
      घटनास्थल जहां युवक को बंधक बनाकर मारा गया 
       
      बंधक बने अधिकारियों को कराया आजाद

      स्थानीय लोगों की माने तो कमरे में कैद करके एसडीओपी अंकिता सूल्या की भी पिटाई की गई. इस दौरान तहसीलदार कुमरे लाल पनिका और शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय सहित, एएसआई रामचरण गौतम, एएसआई बृहस्पति पटेल, पुलिस कर्मी अनंत मिश्रा, जवाहर सिंह यादव सहित अन्य पर पत्थरबाजी करते हुए लाठी और डंडे से गांव वालो ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पत्थरबाजी की घटना में एएसआई रामचरण गौतम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स पहुंची और बंधक बने प्रशासनिक अधिकारियो को मुक्त करवाया.

      DGP Kailash Makwana reached victim house
      डीजीपी कैलाश मकवाना पीड़ित के पहुंचे घर 
       
      घरों की तलाशी लेकर खोजे गए आरोपी

      इस दौरान मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय पहुंचे. देर रात पूरा गडरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इसके बाद रात तकरीबन 12 बजे पुलिस एक्शन मोड में आई जिसके बाद एक-एक करके सभी घरों की तलाशी लेनी शुरू की और घरों में छिपकर बैठे पत्थरबाज आरोपियों को बाहर निकाला और सैकड़ों लोगों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mauganj-violence-injured-and-dgp-met-kailash-makwana-incident-from/article-14222

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.