मऊगंज हिंसा: अब तक 22 आरोपी गिरफ्त में, सामाजिक संगठनों ने कराया रीवा और मऊगंज बंद

मऊगंज जिले के गडरा गांव में युवक की हत्या के बाद एएसआई का निर्मम तरीके से मर्डर और पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला गर्म है. इस हिंसक घटना से आक्रोशित समाजिक संगठनों ने रीवा और मऊगंज को बंद करवाया. इस दौरान पूरे बाजार बंद रहे. दुकानों में ताले लटकते रहे. समाजसेवी संगठनों ने बाजारों में जुलूस निकाला और इस घटना की निंदा की. सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए.

संगठनों ने बाजार बंद कराया, कई मांगें रखी

रीवा में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा "ब्राह्मण समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. इसलिए रीवा और मऊगंज को पूर्णतः बंद किया गया है. रॉयल राजपूत संगठन, स्वर्ण समाज, करणीय सेना, वैश्य समाज सहित अन्य समाजिक संगठनों के लोगो ने भी विरोध जताया है. हमारी मांग है कि घटना की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए. मऊगंज कलेक्टर, एसपी और एसडीओपी को तत्काल यहां हटाया जाए. पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की मुआवजा राशि दी जाए."

Mauganj violence
मऊगंज हिंसा के विरोध में प्रदर्शन 
 
पुलिस ने 22 आरोपियों को दबोचा, शेष की तलाश

इस मामले में डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया "मऊगंज की घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है. संगठनों के लोग स्वामी विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए. इसके बाद शहर को बंद करवाया गया. ज्ञापन के मध्यम से उनके द्वारा मांगें की गई हैं. वहीं,अभी इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमलावरों द्वारा मृतक सनी द्विवेदी के पिता की लूटी गई राइफल भी बरामद कर ली गई है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. मुख्य आरोपी पुलिस के कब्जे में है, उससे पूछताछ की जा रही है."

Mauganj violence
मऊगंज हिंसा के विरोध मेंं बंद रहा रीवा का बाजार 
 
Mauganj violence
रीवा में जुलूस निकालकर दुकानें बंद करवाते सामाजिक संगठन 
 
डीआईजी का दावा- साजिश नहीं, तात्कालिक घटना हुई

डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया "इस मामले में कथित पत्रकार और पूर्व सरपंच की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस को कुछ पॉइंट प्राप्त हुए थे. तस्दीक करने के लिए उन्हें बुलाया गया." घटना के वक्त रिकार्ड किए गए लाइव विडियो को लेकर डीआईजी ने कहा "ये जांच का विषय है. घटना के मुख्य कारण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा. अब तक के जांच में जानकरी मिली है कि घटना के पीछे कोई साजिश नही थी. केवल तात्कालिक विवाद को लेकर ही पूरी घटना हुई."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज हिंसा: अब तक 22 आरोपी गिरफ्त में, सामाजिक संगठनों ने कराया रीवा और मऊगंज बंद

मऊगंज जिले के गडरा गांव में युवक की हत्या के बाद एएसआई का निर्मम तरीके से मर्डर और पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला गर्म है. इस हिंसक घटना से आक्रोशित समाजिक संगठनों ने रीवा और मऊगंज को बंद करवाया. इस दौरान पूरे बाजार बंद रहे. दुकानों में ताले लटकते रहे. समाजसेवी संगठनों ने बाजारों में जुलूस निकाला और इस घटना की निंदा की. सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए.

संगठनों ने बाजार बंद कराया, कई मांगें रखी

रीवा में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा "ब्राह्मण समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. इसलिए रीवा और मऊगंज को पूर्णतः बंद किया गया है. रॉयल राजपूत संगठन, स्वर्ण समाज, करणीय सेना, वैश्य समाज सहित अन्य समाजिक संगठनों के लोगो ने भी विरोध जताया है. हमारी मांग है कि घटना की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए. मऊगंज कलेक्टर, एसपी और एसडीओपी को तत्काल यहां हटाया जाए. पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की मुआवजा राशि दी जाए."

Mauganj violence
मऊगंज हिंसा के विरोध में प्रदर्शन 
 
पुलिस ने 22 आरोपियों को दबोचा, शेष की तलाश

इस मामले में डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया "मऊगंज की घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है. संगठनों के लोग स्वामी विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए. इसके बाद शहर को बंद करवाया गया. ज्ञापन के मध्यम से उनके द्वारा मांगें की गई हैं. वहीं,अभी इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमलावरों द्वारा मृतक सनी द्विवेदी के पिता की लूटी गई राइफल भी बरामद कर ली गई है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. मुख्य आरोपी पुलिस के कब्जे में है, उससे पूछताछ की जा रही है."

Mauganj violence
मऊगंज हिंसा के विरोध मेंं बंद रहा रीवा का बाजार 
 
Mauganj violence
रीवा में जुलूस निकालकर दुकानें बंद करवाते सामाजिक संगठन 
 
डीआईजी का दावा- साजिश नहीं, तात्कालिक घटना हुई

डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया "इस मामले में कथित पत्रकार और पूर्व सरपंच की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस को कुछ पॉइंट प्राप्त हुए थे. तस्दीक करने के लिए उन्हें बुलाया गया." घटना के वक्त रिकार्ड किए गए लाइव विडियो को लेकर डीआईजी ने कहा "ये जांच का विषय है. घटना के मुख्य कारण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा. अब तक के जांच में जानकरी मिली है कि घटना के पीछे कोई साजिश नही थी. केवल तात्कालिक विवाद को लेकर ही पूरी घटना हुई."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mauganj-violence-so-far-22-accused-were-arrested-by-social/article-14559

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.