मऊगंज की श्रद्धा शुक्ला ने जीता गोल्ड, सूरत में लहराया एमपी का झंडा

Mauganj, MP

मध्य प्रदेश की मिट्टी ने एक बार फिर देशभर में अपना परचम लहराया है। मऊगंज जिले की 13 वर्षीय श्रद्धा शुक्ला ने गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय कूडो कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। श्रद्धा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

 हनुमना तहसील के बराँव शुक्ला गांव निवासी श्रद्धा के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही लोगों ने फूलमालाओं और जयकारों से उनका स्वागत किया। श्रद्धा वर्तमान में साई पब्लिक स्कूल, शार्दापुरम (रीवा) की सातवीं कक्षा की छात्रा हैं।

श्रद्धा के पिता प्रद्युम्न शुक्ला मऊगंज में पत्रकारिता से जुड़े हैं, जबकि उनके दादा बिहारी लाल शुक्ला समाजसेवी और प्रतिष्ठित किसान हैं। परिवार में शुरू से ही शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।

बचपन से ही खेल और ड्रॉइंग में रुचि रखने वाली श्रद्धा को उनके पिता ने रीवा स्थित आयुष कराटे एकेडमी, सरदारपुरम में प्रशिक्षण दिलाया। नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर उन्होंने पहले जिला स्तर और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (इंदौर) में स्वर्ण पदक जीता। इन सफलताओं के बाद सूरत में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

शनिवार शाम जब श्रद्धा रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो परिजनों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रविवार को जब वह अपने गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने भी उनका अभिनंदन किया।

पत्रकारों से बातचीत में श्रद्धा ने कहा — “यह तो शुरुआत है, मेरा लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का झंडा ऊंचा करना है।”

श्रद्धा के पिता प्रद्युम्न शुक्ला ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उसने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

श्रद्धा की इस जीत से मऊगंज और रीवा के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है, वहीं गांव और परिवार में लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mauganjs-shraddha-shukla-won-gold-and-waved-mp-flag-in/article-36928

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.