- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल की नगरी में जमकर हुई मावठा की बारिश, तेजी से बढ़ेगी ठंड
महाकाल की नगरी में जमकर हुई मावठा की बारिश, तेजी से बढ़ेगी ठंड
Ujjain, MP
उज्जैन में मावठा की तेज बारिश हुई. तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली.
अचानक बदलते मौसम ने शहरवासियों को चौंका दिया. दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद आसमान में उमड़े बादलों ने अपना रूप दिखाया और जमकर मावठा की बारिश हुई. तेज बारिश के साथ आकाशिय बिजली कड़कने लगी, जिससे पावर कट हुआ और शहर के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हो गया. वहीं तेज मावठा बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली.
मावठा बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड
उज्जैन शहर में पिछले 2 दिनों से बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शुक्रवार को दोपहर में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस करने लगे. अचानक शाम को बादलों के सक्रिय होते ही हल्की बारिश शुरू हुई और अगले कुछ ही मिनटों में यह मूसलाधार बारिश में बदल गई. इससे निचले इलाकों में पानी भर गया और जलभराव की समस्या पैदा हो गई. वहीं, अब मावठा के बारिश के बाद शहर में ठंड बढ़ने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने इस बारिश और बदलते मौसम को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी. वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आर. पी. गुप्ता ने बताया, " उत्तरी हवाओं के कारण अचानक तेज बारिश हुई है." बता दें कि तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव के कारण कई घरों में पानी घुस गया. मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ.
वहीं, बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया. 1 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई. स्थानीय लोग बिजली नहीं होने से अंधेरे में परेशान हो गए और सड़कों पर आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.
![]()
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए