21 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकाल के दिव्य राजा स्वरूप के हुए दर्शन

Dharm Desk

उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार 21 मई को ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर अलसुबह भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के साथ ही विशेष पूजन-अर्चन की शुरुआत हुई।

अभिषेक और पंचामृत से हुआ पूजन

भगवान महाकाल का पहले पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का भव्य पूजन किया गया। इसके साथ ही सुगंधित द्रव्यों और औषधियों से भी महाकाल का शुद्धिकरण किया गया।

 राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार

इस अवसर पर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में अलौकिक श्रृंगार किया गया। उन्हें चिता भस्म चढ़ाई गई, जो भस्म आरती की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला, और सुगंधित फूलों की माला धारण कराई गई। विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से बना आकर्षक श्रृंगार भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गया।

 भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भस्म आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालु नंदी महाराज के कान के पास अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद लेते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

21 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकाल के दिव्य राजा स्वरूप के हुए दर्शन

Dharm Desk

अभिषेक और पंचामृत से हुआ पूजन

भगवान महाकाल का पहले पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का भव्य पूजन किया गया। इसके साथ ही सुगंधित द्रव्यों और औषधियों से भी महाकाल का शुद्धिकरण किया गया।

 राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार

इस अवसर पर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में अलौकिक श्रृंगार किया गया। उन्हें चिता भस्म चढ़ाई गई, जो भस्म आरती की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला, और सुगंधित फूलों की माला धारण कराई गई। विशेष रूप से ड्रायफ्रूट से बना आकर्षक श्रृंगार भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गया।

 भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भस्म आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालु नंदी महाराज के कान के पास अपनी मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद लेते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/may-21-mahakal-bhasma-aarti-darshan-of-the-divine-king/article-21621

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.