धार्मिक स्थलों के आसपास मीट की दुकानों पर ताले, 12 दिन तक प्रतिबंध लगा

Shivpuri,MP

शिवपुरी में कलेक्टर के आदेश पर धार्मिक स्थलों के आसपास मीट-अंडे की दुकानें बंद करवाईं.

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में नवरात्रि और महावीर जयंती को देखते हुए 12 दिन तक मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस और नगर परिषद के अमले ने दुकानों को बंद कराया. प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर के आदेश पर मीट की उन दुकानों को बंद करवाया, जो धार्मिक स्थलों के आसपास हैं. आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना लाइसेंस के अंडा, मांस, मछली बेचना प्रतिबंधित है.

शिवपुरी कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अगले 12 दिन के लिए मंदिर क्षेत्र के आसपास से मीट की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. कोलारस में पुलिस इन जगहों पर पहुंची और मंदिरों के आसपास के क्षेत्र थे जहां मीट का विक्रय किया जा रहा था, उन क्षेत्रों को बंद करवाया गया. हालांकि पुलिस कार्रवाई का लोगों ने हल्का विरोध किया. लोगों का कहना था कि उनकी रोज रोटी का सवाल है. बरसों से वे इस जगह पर काम कर रहे हैं. अब ऐसे में नया ठिकाना कहां ढूंढें.

Meat shops ban navratri
दुकानदारों को समझाइश देती पुलिस 
 
अधिकारियों के समझाने पर मान गए दुकानदार

प्रशासन की अपील के बाद लोगों ने अपनी मीट की दुकानों को बंद कर दिया और शटर पर ताला लगा दिया. दुकानदारों का कहना है कि जो बकरी और मवेशी दुकान में हैं, उनका क्या करेंगे. उन्हें निकालने व खिलाने के लिए तो दुकान खोलना ही पड़ेंगी. हालांकि प्रशासन के अफसरों की समझाइश के बाद दुकानदार सहमत हो गए. बता दें कि कुछ संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की थी कि नवरात्र को देखते हुए धार्मिक स्थलों के पास सजने वाली मीट की दुकानों को बंद कराया जाए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

धार्मिक स्थलों के आसपास मीट की दुकानों पर ताले, 12 दिन तक प्रतिबंध लगा

Shivpuri,MP

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में नवरात्रि और महावीर जयंती को देखते हुए 12 दिन तक मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस और नगर परिषद के अमले ने दुकानों को बंद कराया. प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर के आदेश पर मीट की उन दुकानों को बंद करवाया, जो धार्मिक स्थलों के आसपास हैं. आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना लाइसेंस के अंडा, मांस, मछली बेचना प्रतिबंधित है.

शिवपुरी कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अगले 12 दिन के लिए मंदिर क्षेत्र के आसपास से मीट की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. कोलारस में पुलिस इन जगहों पर पहुंची और मंदिरों के आसपास के क्षेत्र थे जहां मीट का विक्रय किया जा रहा था, उन क्षेत्रों को बंद करवाया गया. हालांकि पुलिस कार्रवाई का लोगों ने हल्का विरोध किया. लोगों का कहना था कि उनकी रोज रोटी का सवाल है. बरसों से वे इस जगह पर काम कर रहे हैं. अब ऐसे में नया ठिकाना कहां ढूंढें.

Meat shops ban navratri
दुकानदारों को समझाइश देती पुलिस 
 
अधिकारियों के समझाने पर मान गए दुकानदार

प्रशासन की अपील के बाद लोगों ने अपनी मीट की दुकानों को बंद कर दिया और शटर पर ताला लगा दिया. दुकानदारों का कहना है कि जो बकरी और मवेशी दुकान में हैं, उनका क्या करेंगे. उन्हें निकालने व खिलाने के लिए तो दुकान खोलना ही पड़ेंगी. हालांकि प्रशासन के अफसरों की समझाइश के बाद दुकानदार सहमत हो गए. बता दें कि कुछ संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की थी कि नवरात्र को देखते हुए धार्मिक स्थलों के पास सजने वाली मीट की दुकानों को बंद कराया जाए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/meat-shops-were-banned-for-12-days-around-religious-places/article-16154

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.