झाबुआ में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, DAV इंदौर का टीचिंग डिपार्टमेंट करेगा संचालन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार झाबुआ में जल्द मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है. इसका संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा.

मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल झाबुआ जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाने वाला है. राज्य के लगभग हर अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी प्रयास जारी हैं. इसी क्रम में अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा. इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा.

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास पर मोहन यादव से भेंट की. डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा.

राज्य और चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करेगी सरकार

मुख्यमंत्री यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है. राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, विदिशा, रतलाम, दतिया, खंडवा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सतना, सिवनी, मंदसौर और नीमच में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. वहीं 13 स्थानों पर निजी चिकित्सा महाविद्यालय हैं. भविष्य में और भी चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जाने की संभावना है.

राज्य के हर जिले में होगा चिकित्सा महाविद्यालय

राज्य में आगामी समय में 17 और चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने वाले हैं. इनमें पांच सरकारी और 12 महाविद्यालय निजी क्षेत्र के होंगे. इन चिकित्सा महाविद्यालयों के शुरू होने से राज्य की चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार आएगा. इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. राज्य में बीते दो दशकों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यही कारण है कि चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. आगामी समय में राज्य के हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

झाबुआ में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, DAV इंदौर का टीचिंग डिपार्टमेंट करेगा संचालन

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल झाबुआ जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाने वाला है. राज्य के लगभग हर अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी प्रयास जारी हैं. इसी क्रम में अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा. इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा.

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास पर मोहन यादव से भेंट की. डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा.

राज्य और चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करेगी सरकार

मुख्यमंत्री यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है. राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, विदिशा, रतलाम, दतिया, खंडवा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सतना, सिवनी, मंदसौर और नीमच में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. वहीं 13 स्थानों पर निजी चिकित्सा महाविद्यालय हैं. भविष्य में और भी चिकित्सा महाविद्यालय शुरू किए जाने की संभावना है.

राज्य के हर जिले में होगा चिकित्सा महाविद्यालय

राज्य में आगामी समय में 17 और चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने वाले हैं. इनमें पांच सरकारी और 12 महाविद्यालय निजी क्षेत्र के होंगे. इन चिकित्सा महाविद्यालयों के शुरू होने से राज्य की चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार आएगा. इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. राज्य में बीते दो दशकों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यही कारण है कि चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. आगामी समय में राज्य के हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/medical-college-dav-indore-will-start-teaching-department-in-jhabua/article-14110

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.