मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म, खाली पड़े हॉस्टल में सहकर्मी ने ही की घिनौनी हरकत

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, पीड़िता का सहकर्मी था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों सहकर्मी थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सहकर्मी ने ही किया दुष्कर्म

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर की है। यहां मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने शहर के कंपू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। यहां एक खाली पड़े पुराने हॉस्टल में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उसके सहकर्मी आरोपी (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़िता को देनी थी परीक्षा 

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादौन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज छात्राओं के हॉस्टल में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी एक जूनियर डॉक्टर है और पीड़िता के साथ ही पढ़ता है। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को खाली पड़े लड़कों के एक पुराने हॉस्टल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह खाली पड़े हॉस्टल में पहुंची, तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म, खाली पड़े हॉस्टल में सहकर्मी ने ही की घिनौनी हरकत

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों सहकर्मी थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सहकर्मी ने ही किया दुष्कर्म

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर की है। यहां मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने शहर के कंपू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। यहां एक खाली पड़े पुराने हॉस्टल में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर उसके सहकर्मी आरोपी (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़िता को देनी थी परीक्षा 

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अशोक जादौन ने बताया कि पीड़िता को एक परीक्षा देनी थी और वह कॉलेज छात्राओं के हॉस्टल में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी भी एक जूनियर डॉक्टर है और पीड़िता के साथ ही पढ़ता है। सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को खाली पड़े लड़कों के एक पुराने हॉस्टल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह खाली पड़े हॉस्टल में पहुंची, तो आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/medical-colleges-junior-doctor-raped-colleague-did-disgusting-act-in/article-7205

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.