नवरात्रि में मीट दुकानें बंद हों, रमजान में भी बंद हों शराब दुकानेंः बीजेपी विधायक बोले - समझाएं गंगा-जमुनी परंपरा

BHOPAL, MP

उत्तर प्रदेश में मंत्री के आदेश और दिल्ली में उठी मांग के बाद अब मध्य प्रदेश में भी नवरात्रि में मीट-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग उठी है। हिंदू संगठनों ने नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन तक मीट-मटन की दुकानें बंद रखने की आवाज उठाई है। इस मांग के बाद बीजेपी विधायक ने कहा है कि गंगा-जमुनी परंपरा निभाने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा को आने आना चाहिए। हम डंडे के बल पर दुकानें बंद कराना नहीं चाहते इसलिए हिंदुओं की भावनाओं का आदर करते हुए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नया राग छेड़ते हुए कहा है कि भावनाएं तो मुस्लिमों की भी हैं। रमजान के दौरान शराब दुकानें भी बंद होना चाहिए

किसने क्या कहा

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस, सपा, बासपा गंगा-जमुनी तहजीब के भाषण देते हैं। वो कहते हैं सभी को सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। हम डंडे के बल पर दुकानें बंद कराना नहीं चाहते। अब हिंदुओं ने रिक्वेस्ट की है तो ऐसे भाषण देने वालों को हिंदुओं की भावनाओं का आदर करना चाहिए। उन्हें इमामों के पास जाकर समझाना चाहिए। सबको समझाएं, सबको बताएं, अगर सात-आठ दिन मांस नहीं खाएंगे तो कौन से धरती पर नहीं रहेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग चाहते है। कि हिंदू-मुस्लिम एकता हो, तो हिंदुओं के त्योहारों का महत्व सबको समझाएं। व्रत के समय कोई हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करेगा, तो हिंदू भी उसकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।

संस्कृति बचाओ मंच संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि पूरे नौ दिन मांस-मटन की दुकानें बंद होना चाहिए। हमारे सनातनधर्मी नौ दिन तक पवित्रता और शुदधता से अनुष्ठान करते हैं। नौ दिन तक माता की आराधना होती है। ऐस में मांग है कि पूरे प्रदेश में नौ दिन तक मांस-मटन की दुकानें बंद होना चाहिए।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी अनस अली ने कहा है कि भावनाएं तो मुसलमानों की भी हैं। इस्लाम में शराब हराम है. रमजान के महीने में मुस्लिम बाहुल इलाकों में भी शराब दुकानें खुली रहती हैं। ऐसे में रमजान में शराब की दुकानें भी बंद होना चाहिए। सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए. हिंदू मीट नहीं खरीदेंगे तो मीट दुकानें वैसे ही बंद रहेंगी। मुस्लिम भाइयों को लगता है कि नवरात्रि में मीट-मटन की दुकानें बंद होना चाहए तो उन्हें बंद रखना चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि में मीट दुकानें बंद हों, रमजान में भी बंद हों शराब दुकानेंः बीजेपी विधायक बोले - समझाएं गंगा-जमुनी परंपरा

BHOPAL, MP

उत्तर प्रदेश में मंत्री के आदेश और दिल्ली में उठी मांग के बाद अब मध्य प्रदेश में भी नवरात्रि में मीट-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग उठी है। हिंदू संगठनों ने नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन तक मीट-मटन की दुकानें बंद रखने की आवाज उठाई है। इस मांग के बाद बीजेपी विधायक ने कहा है कि गंगा-जमुनी परंपरा निभाने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा को आने आना चाहिए। हम डंडे के बल पर दुकानें बंद कराना नहीं चाहते इसलिए हिंदुओं की भावनाओं का आदर करते हुए सभी को आगे आना चाहिए। वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नया राग छेड़ते हुए कहा है कि भावनाएं तो मुस्लिमों की भी हैं। रमजान के दौरान शराब दुकानें भी बंद होना चाहिए

किसने क्या कहा

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस, सपा, बासपा गंगा-जमुनी तहजीब के भाषण देते हैं। वो कहते हैं सभी को सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। हम डंडे के बल पर दुकानें बंद कराना नहीं चाहते। अब हिंदुओं ने रिक्वेस्ट की है तो ऐसे भाषण देने वालों को हिंदुओं की भावनाओं का आदर करना चाहिए। उन्हें इमामों के पास जाकर समझाना चाहिए। सबको समझाएं, सबको बताएं, अगर सात-आठ दिन मांस नहीं खाएंगे तो कौन से धरती पर नहीं रहेंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग चाहते है। कि हिंदू-मुस्लिम एकता हो, तो हिंदुओं के त्योहारों का महत्व सबको समझाएं। व्रत के समय कोई हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करेगा, तो हिंदू भी उसकी भावनाओं का सम्मान करेंगे।

संस्कृति बचाओ मंच संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि पूरे नौ दिन मांस-मटन की दुकानें बंद होना चाहिए। हमारे सनातनधर्मी नौ दिन तक पवित्रता और शुदधता से अनुष्ठान करते हैं। नौ दिन तक माता की आराधना होती है। ऐस में मांग है कि पूरे प्रदेश में नौ दिन तक मांस-मटन की दुकानें बंद होना चाहिए।

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी अनस अली ने कहा है कि भावनाएं तो मुसलमानों की भी हैं। इस्लाम में शराब हराम है. रमजान के महीने में मुस्लिम बाहुल इलाकों में भी शराब दुकानें खुली रहती हैं। ऐसे में रमजान में शराब की दुकानें भी बंद होना चाहिए। सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए. हिंदू मीट नहीं खरीदेंगे तो मीट दुकानें वैसे ही बंद रहेंगी। मुस्लिम भाइयों को लगता है कि नवरात्रि में मीट-मटन की दुकानें बंद होना चाहए तो उन्हें बंद रखना चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/meet-shops-should-be-closed-in-navratri-liquor-shops-should/article-15645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.