शिलांग में लापता नवविवाहित जोड़ा: सुराग देने वाले को 5 लाख का इनाम, सांसद शंकर लालवानी पहुंचे मेघालय

Indore, MP

On

मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय की राजधानी शिलांग गए नवविवाहित दंपति के लापता होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक राजा और सोनम रघुवंशी का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी बुधवार को शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर तेजी से कार्रवाई की मांग की।

सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम

लापता दंपति के परिजनों ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए उनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। परिजनों ने साथ ही सेना से सर्च ऑपरेशन शुरू करने की भी मांग की है, ताकि जंगलों और खाइयों में कोई सुराग मिल सके।

11 मई को हुई थी शादी, 20 मई को गए थे हनीमून

राजा रघुवंशी, जो साकार नगर (कैट रोड) के निवासी हैं, 11 मई को कुशवाह नगर निवासी सोनम से विवाह के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 20 मई को दोनों हनीमून मनाने शिलांग के लिए रवाना हुए। राजा के भाई सचिन ने बताया कि आखिरी बार राजा की बात 23 मई को दोपहर 1.30 बजे मां उमा रघुवंशी से हुई थी, उसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं।

अपहरण की आशंका, कीमती सामान और नकदी भी साथ

परिजनों को आशंका है कि दंपति का अपहरण किया गया हो सकता है। राजा और सोनम ने यात्रा के दौरान सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां पहन रखी थीं और उनके पास नकद राशि भी थी। जिस स्थान पर वे घूमने गए थे, वह क्षेत्र घने जंगलों और गहरी खाइयों से घिरा हुआ है, जो खोज कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस में समन्वय

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी शिलांग एसपी से लगातार संपर्क में हैं। स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से मामले को प्राथमिकता देने और आवश्यक संसाधन जुटाने की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

शिलांग में लापता नवविवाहित जोड़ा: सुराग देने वाले को 5 लाख का इनाम, सांसद शंकर लालवानी पहुंचे मेघालय

Indore, MP

घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक राजा और सोनम रघुवंशी का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी बुधवार को शिलांग पहुंचे और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर तेजी से कार्रवाई की मांग की।

सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम

लापता दंपति के परिजनों ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए उनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। परिजनों ने साथ ही सेना से सर्च ऑपरेशन शुरू करने की भी मांग की है, ताकि जंगलों और खाइयों में कोई सुराग मिल सके।

11 मई को हुई थी शादी, 20 मई को गए थे हनीमून

राजा रघुवंशी, जो साकार नगर (कैट रोड) के निवासी हैं, 11 मई को कुशवाह नगर निवासी सोनम से विवाह के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 20 मई को दोनों हनीमून मनाने शिलांग के लिए रवाना हुए। राजा के भाई सचिन ने बताया कि आखिरी बार राजा की बात 23 मई को दोपहर 1.30 बजे मां उमा रघुवंशी से हुई थी, उसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं।

अपहरण की आशंका, कीमती सामान और नकदी भी साथ

परिजनों को आशंका है कि दंपति का अपहरण किया गया हो सकता है। राजा और सोनम ने यात्रा के दौरान सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां पहन रखी थीं और उनके पास नकद राशि भी थी। जिस स्थान पर वे घूमने गए थे, वह क्षेत्र घने जंगलों और गहरी खाइयों से घिरा हुआ है, जो खोज कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस में समन्वय

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी शिलांग एसपी से लगातार संपर्क में हैं। स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं, सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों से मामले को प्राथमिकता देने और आवश्यक संसाधन जुटाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/meghalaya-reached-meghalaya-mp-shankar-lalwani-reached-meghalaya/article-22464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.