मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, पद वृद्धि की मांग पर सौंपा ज्ञापन

Vidisha, MP

प्रदेश में 19 वर्षों बाद निकली खेल शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बेहद कम रखे जाने से शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों में भारी रोष है। इसी कड़ी में बुधवार को बीपीएड संघ मध्य प्रदेश के बैनर तले अभ्यर्थियों ने विदिशा में डिप्टी कलेक्टर संतोष बिटोलिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और भर्ती में पद वृद्धि की मांग की।

"एक लाख भर्ती" निकली जुमला साबित: अभ्यर्थी

ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित "एक लाख भर्ती" का दावा सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति 2020 में जहां शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया है, वहीं प्रदेश में इसे लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे।

19 वर्षों बाद निकली भर्ती, उम्रसीमा ने बढ़ाई चिंता

बाइट में अभ्यर्थी रविकांत नामदेव ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद पहली बार इस वर्ष 25 अप्रैल को खेल शिक्षक के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई। परंतु पदों की संख्या इतनी कम है कि कई योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर साबित हो सकता है। उम्र सीमा का संकट उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

राजपत्र में स्वीकृत पदों की अनदेखी

संघ पदाधिकारियों ने यह भी उजागर किया कि सरकारी गजट में माध्यमिक खेल शिक्षक के 507 और प्राथमिक खेल शिक्षक के 1087 पद स्वीकृत हैं, लेकिन जनजातीय कार्य विभाग में इन पदों को शामिल ही नहीं किया गया है। इससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिक्तियां पोर्टल पर, फिर भी भर्ती सीमित?

गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर बड़ी संख्या में रिक्तियां दर्शाई जा रही हैं, बावजूद इसके इतने कम पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थियों ने इस विरोधाभास पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है।

आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे और आवश्यकता पड़ने पर हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान बीपीएड संघ के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव, संजय ठाकुर, सुमित रघुवंशी, रविंद्र रघुवंशी सहित कई पदाधिकारी और अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, पद वृद्धि की मांग पर सौंपा ज्ञापन

Vidisha, MP

"एक लाख भर्ती" निकली जुमला साबित: अभ्यर्थी

ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित "एक लाख भर्ती" का दावा सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति 2020 में जहां शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य किया गया है, वहीं प्रदेश में इसे लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे।

19 वर्षों बाद निकली भर्ती, उम्रसीमा ने बढ़ाई चिंता

बाइट में अभ्यर्थी रविकांत नामदेव ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद पहली बार इस वर्ष 25 अप्रैल को खेल शिक्षक के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई। परंतु पदों की संख्या इतनी कम है कि कई योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर साबित हो सकता है। उम्र सीमा का संकट उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।

राजपत्र में स्वीकृत पदों की अनदेखी

संघ पदाधिकारियों ने यह भी उजागर किया कि सरकारी गजट में माध्यमिक खेल शिक्षक के 507 और प्राथमिक खेल शिक्षक के 1087 पद स्वीकृत हैं, लेकिन जनजातीय कार्य विभाग में इन पदों को शामिल ही नहीं किया गया है। इससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिक्तियां पोर्टल पर, फिर भी भर्ती सीमित?

गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर बड़ी संख्या में रिक्तियां दर्शाई जा रही हैं, बावजूद इसके इतने कम पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थियों ने इस विरोधाभास पर सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है।

आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी

अभ्यर्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे और आवश्यकता पड़ने पर हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान बीपीएड संघ के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव, संजय ठाकुर, सुमित रघुवंशी, रविंद्र रघुवंशी सहित कई पदाधिकारी और अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/memorandum-submitted-on-demand-for-rapid-post-increase-in-sports/article-23166

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.