छत्रसाल जन्मस्थली मोर पहाड़ी पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मांग, टीकमगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Bhopal, MP

महाराजा छत्रसाल की ऐतिहासिक जन्मस्थली मोर पहाड़ी में राज्य स्तरीय आयोजन कराने और टीकमगढ़ जिले में बड़े उद्योगों की स्थापना को लेकर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों मांगों को लेकर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा।

विधायक हरिशंकर खटीक ने बताया कि छत्रसाल बुंदेला का जन्म 4 मई 1645 को जतारा विधानसभा क्षेत्र स्थित मोर पहाड़ी पर हुआ था। धुवेला मऊसहानिया में प्रतिवर्ष ‘विरासत’ कार्यक्रम होता है, लेकिन जहां उनका जन्म हुआ उस स्थल पर कोई सरकारी या राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होता, जिससे स्थानीय नागरिकों में असंतोष है।

बुंदेलखंड में उद्योग जरूरी

ज्ञापन की दूसरी प्रमुख मांग थी—बेरोजगारी और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए जिले में उद्योगों की स्थापना। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टीकमगढ़ में औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग के अंतर्गत कोई बड़ा उद्योग आज तक नहीं लगा है। जबकि जिले में डायस्पोर, पायरोफ्लाइट और अन्य खनिज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

जमीन चिन्हित

विधायक ने बताया कि जिला प्रशासन ने उद्योग स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर दी है। उन्होंने सीमेंट, रासायनिक खाद, स्टील और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए उद्योग लगाने की मांग की है। इससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज देवलिया, रितेश भदौरा, अभिषेक खरे और प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर विचार कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्रसाल जन्मस्थली मोर पहाड़ी पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मांग, टीकमगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Bhopal, MP

विधायक हरिशंकर खटीक ने बताया कि छत्रसाल बुंदेला का जन्म 4 मई 1645 को जतारा विधानसभा क्षेत्र स्थित मोर पहाड़ी पर हुआ था। धुवेला मऊसहानिया में प्रतिवर्ष ‘विरासत’ कार्यक्रम होता है, लेकिन जहां उनका जन्म हुआ उस स्थल पर कोई सरकारी या राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होता, जिससे स्थानीय नागरिकों में असंतोष है।

बुंदेलखंड में उद्योग जरूरी

ज्ञापन की दूसरी प्रमुख मांग थी—बेरोजगारी और मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए जिले में उद्योगों की स्थापना। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टीकमगढ़ में औद्योगिक नीति एवं निवेश विभाग के अंतर्गत कोई बड़ा उद्योग आज तक नहीं लगा है। जबकि जिले में डायस्पोर, पायरोफ्लाइट और अन्य खनिज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

जमीन चिन्हित

विधायक ने बताया कि जिला प्रशासन ने उद्योग स्थापना के लिए भूमि चिन्हित कर दी है। उन्होंने सीमेंट, रासायनिक खाद, स्टील और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए उद्योग लगाने की मांग की है। इससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज देवलिया, रितेश भदौरा, अभिषेक खरे और प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर विचार कर उचित निर्णय का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/memorandum-submitted-to-cm-for-establishment-of-industry-in-tikamgarh/article-25038

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.