साहूकार को ऑफिस क़े बाहर बुलाकर गोलियों से भूना, दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

Gwalior, MP

ग्वालियर में एक साहूकार दुकान से बाहर बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक साहूकार पर हमला हुआ है.यहां एक साहूकार को ऑफिस क़े बाहर बुलाकर कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया . इस घटना से दहशत में आए व्यापारी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए. घटना रविवार की रात को ग्वालियर में मुरार के बंशीपुरा इलाके की है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. 

ये है मामला

मूलतः गोरमी भिंड के रहने वाले 40 साल के दिनेश श्रीवास ब्याज पर रुपए देने का व्यापार करते थे, जो वर्तमान में डीडी नगर में रहते थे. दिनेश का बंशीपुरा में ऑफिस था. पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को एक बाइक पर 3 युवक वहां पहुंचे. जिन्होंने साहूकार दिनेश को ऑफिस के बाहर बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 3 गोलियां दिनेश के सिर और जबड़े में लगी. ऐसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

2 महीने पहले ही बदला था घर

जानकारी के मुताबिक साहूकार दिनेश श्रीवास दो महीने पहले तक बंशीपुरा में ही किराए के घर में रहते थे. हाल ही में वे डीडी नगर स्थित अपने नए मकान में शिफ्ट हुए हैं. उनका ऑफिस बंशीपुरा में था, जिसे वे संचालित करते थे. जिसके लिए रोज आते थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. जिस दुकान में साहूकार की ऑफिस है, उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. लेकिन इन्हें खराब बताया गया है.

पुलिस को कुछ डायरी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. इनकी जांच में पता चल सकेगा कि साहूकार को किससे कितनी रकम लेनी थी.

दुकानें बंद करके भाग गए

बंशीपुरा में देर रात तक लोग दहशत में थे. बदमाशों के एक के बाद एक गोली चलाने से यहां आसपास भय के कारण  सन्नाटा छा गया है.घटना के समय कुछ दुकानें खुली हुईं थी,लेकिन गोलियों की आवाज से आसपास के व्यापारी इतने डर गए कि वह दुकानें बंद करके भाग गए.पुलिस जब पहुंची तो यहां की अधिकांश दुकानें बंद हो गई थी.पुलिस को कोई भी चश्मदीद तक मौके पर  नहीं मिला. मृतक दिनेश के तीन बेटे हैं.घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बेटा रिपुदमन व मामा घटना स्थल पर पहुंचे,लेकिन तब तक पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था.

ये भी पढ़ें आखिरी नक्सली का सरेंडर और नक्सल मुक्त हो गया देश का ये राज्य, अब छत्तीसगढ़ की बारी

10 हजार का इनाम घोषित

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दिनेश श्रीवास के पास साहूकारी लाइसेंस था.हमलावरों की सूचना देने पर 10 हजार रुपए के इनाम घोषित किया है.घटना से पहले उसका सहयोगी राहुल शादी में जाने निकला था.पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही हैं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2025 By दैनिक जागरण

साहूकार को ऑफिस क़े बाहर बुलाकर गोलियों से भूना, दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक साहूकार पर हमला हुआ है.यहां एक साहूकार को ऑफिस क़े बाहर बुलाकर कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया . इस घटना से दहशत में आए व्यापारी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए. घटना रविवार की रात को ग्वालियर में मुरार के बंशीपुरा इलाके की है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. 

ये है मामला

मूलतः गोरमी भिंड के रहने वाले 40 साल के दिनेश श्रीवास ब्याज पर रुपए देने का व्यापार करते थे, जो वर्तमान में डीडी नगर में रहते थे. दिनेश का बंशीपुरा में ऑफिस था. पुलिस के मुताबिक रविवार की रात को एक बाइक पर 3 युवक वहां पहुंचे. जिन्होंने साहूकार दिनेश को ऑफिस के बाहर बुलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 3 गोलियां दिनेश के सिर और जबड़े में लगी. ऐसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

2 महीने पहले ही बदला था घर

जानकारी के मुताबिक साहूकार दिनेश श्रीवास दो महीने पहले तक बंशीपुरा में ही किराए के घर में रहते थे. हाल ही में वे डीडी नगर स्थित अपने नए मकान में शिफ्ट हुए हैं. उनका ऑफिस बंशीपुरा में था, जिसे वे संचालित करते थे. जिसके लिए रोज आते थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. जिस दुकान में साहूकार की ऑफिस है, उसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. लेकिन इन्हें खराब बताया गया है.

पुलिस को कुछ डायरी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. इनकी जांच में पता चल सकेगा कि साहूकार को किससे कितनी रकम लेनी थी.

दुकानें बंद करके भाग गए

बंशीपुरा में देर रात तक लोग दहशत में थे. बदमाशों के एक के बाद एक गोली चलाने से यहां आसपास भय के कारण  सन्नाटा छा गया है.घटना के समय कुछ दुकानें खुली हुईं थी,लेकिन गोलियों की आवाज से आसपास के व्यापारी इतने डर गए कि वह दुकानें बंद करके भाग गए.पुलिस जब पहुंची तो यहां की अधिकांश दुकानें बंद हो गई थी.पुलिस को कोई भी चश्मदीद तक मौके पर  नहीं मिला. मृतक दिनेश के तीन बेटे हैं.घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बेटा रिपुदमन व मामा घटना स्थल पर पहुंचे,लेकिन तब तक पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था.

ये भी पढ़ें आखिरी नक्सली का सरेंडर और नक्सल मुक्त हो गया देश का ये राज्य, अब छत्तीसगढ़ की बारी

10 हजार का इनाम घोषित

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दिनेश श्रीवास के पास साहूकारी लाइसेंस था.हमलावरों की सूचना देने पर 10 हजार रुपए के इनाम घोषित किया है.घटना से पहले उसका सहयोगी राहुल शादी में जाने निकला था.पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही हैं. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/merchants-ran-away-with-bullet-shops-by-calling-moneylender-out/article-9348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.