मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है पारा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में रविवार को कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना.

मध्य प्रदेश में 7 अप्रैल से तेज गर्मी शुरू हो गई है. कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं 8, 9 और 10 अप्रैल को हीटवेव का असर प्रदेश के अन्य जिलों में व्यापक रूप से भी रहेगा. कुछ जिलों मे रातें भी गर्म रहेंगी.

मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ जिलों में मंगलवार से लू चलने की संभावना जताई है. हालांकि अगले 3 से 4 दिनों में फिर सिस्टम में बदलाव हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

Severe heat alert in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम 
 
45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम एक्टिव हैं. पड़ोसी राज्य गुजरात और राजस्थान का तापमान भी काफी अधिक है. वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हुई है. अभी 72 घंटे तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के उपर पहुंच सकता है.

Severe heat alert in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट 
 
मध्यप्रदेश में इसलिए पड़ रही तेज गर्मी

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया "मध्यप्रदेश में आने वाली हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है. रविवार को अधिकतर शहरों का तापमान इस सीजन का अधिकतम दर्ज किया गया. रतलाम, खजुराहो और नर्मदापुरम का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. सोमवार और मंगलवार को भी मध्य प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम में आंशिक बदलाव होगा, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. इन दो दिनों में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है."

Severe heat alert in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट
 
13 शहरों का पारा 40 के पार

रविवार को दिन में 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. भोपाल में दोपहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, धार में 40.3 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, ग्वालियर में 40 डिग्री, रतलाम में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री, दमोह में 40.4 डिग्री, खजुराहो में 42 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, नौगांव में 40 डिग्री, सागर में 41 डिग्री और टीकमगढ़ का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

  • 7 अप्रैल - नीमच, मंदसौर और रतलाम में हीट वेव चलने की संभावना है.
  • 8 अप्रैल - नीमच, मंदसौर, रतलाम, गुना, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, मुरैना और भिंड में हीट वेव के अलर्ट के साथ उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है.
  • 9 अप्रैल - नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी और टीकमगढ़ में हीटवेव और रतलाम, उज्जैन, इंदौर और धार में वार्म नाइट की चेतावनी भी दी गई है.
  • 10 अप्रैल - नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, भोपाल, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाडी, टीकमगढ़, छतरपुर और सारग में हीट वेव चलने की संभावना है.
  • 11 अप्रैल - नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mercury-can-reach-above-45-degrees-in-the-next-4/article-17101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.