मौसम विभाग का अलर्ट: भोपाल समेत 16 जिलों में भारी बारिश, साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं, जहां अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दो ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रहे हैं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस सिस्टम के चलते अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को कहां कितनी बारिश?

मंगलवार को राज्यभर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। 9 घंटे में उज्जैन में 2.1 इंच, सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, शिवपुरी जैसे जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा।

तापमान में आई गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

बारिश के चलते प्रदेशभर में दिन के तापमान में गिरावट आई है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मौसम विभाग का अलर्ट: भोपाल समेत 16 जिलों में भारी बारिश, साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

BHOPAL, MP

इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं, जहां अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दो ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रहे हैं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस सिस्टम के चलते अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को कहां कितनी बारिश?

मंगलवार को राज्यभर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। 9 घंटे में उज्जैन में 2.1 इंच, सतना में 1 इंच, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव और बालाघाट के मलाजखंड में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, शिवपुरी जैसे जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा।

तापमान में आई गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

बारिश के चलते प्रदेशभर में दिन के तापमान में गिरावट आई है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/meteorological-department-alert-heavy-rains-psychological-system-active-in-16/article-25443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.