पहली बार एम्स भोपाल पहुंची मेट्रो ट्रेन, 7 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर में सफल रहा ट्रायल

BHOPAL, MP

ट्रैक चेक करने के लिए 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार पर की गई मेट्रो की टेस्टिंग, रेलवे ओवर ब्रिज से होकर गुजरी.

राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. मंगलवार को एक बार फिर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया गया और मेट्रो सुभाष नगर डिपो से पहली बार एम्स हॉस्पिटल स्टेशन पहुंची. बुधवार शाम 5 बजे मेट्रो के करीब सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रायल रन किया गया. इस दौरान मेट्रो ट्रेन की स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई. ट्रायल रन के दौरान मेट्रो में परिचालन कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

BHOPAL METRO COMMERCIAL RUN
इसी ट्रैक पर सबसे पहले दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन 
 
प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रायल रन सफल

बुधवार को सुभाष नगर डिपो से पहली बार एम्स अस्पताल के बीच अधिकारियों ने बारीकी से ट्रैक और मेट्रो रन का निरीक्षण किया. प्रायोरिटी कॉरिडोर में सफल ट्रायल के लिए मध्यप्रदेश मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कुष्ण चैतन्य ने पूरी टीम को बधाई दी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. ट्रायल रन के दौरा प्राप्त जानकारियों के आधार पर मामूली सुधार भी किए जाएंगे.

बता दें कि भोपाल में सुभाष नगर से एम्स भोपाल तक प्रायोरिटी कारिडोर बनाया जा चुका है. इसी ट्रैक पर शुरुआत में मेट्रो का कामर्शियल रन शुरु किया जाएगा. इससे पहले तक केवल सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक ही मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था. इसके बाद 3 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झांडी दिखाकर मेट्रो का सांकेतिक शुभारंभ किया था.

आरओबी बनने से रास्ता हुआ साफ

रानी कमलापति के आगे रेलवे ट्रैक के उपर स्टील ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण मेट्रो का ट्रायल रानी कमलापति तक ही किया जा रहा था. अब रानी कमलापति के पास आरओबी बनने के बाद पहली बार मेट्रो रानी कमलापति से चलकर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज), डीआरएम ऑफिस व अलकापुरी स्टेशन होते हुए एम्स स्टेशन पहुंची.

भोपाल मेट्रो कब शुरू होगी?

मप्र मेट्रो के प्रबंध संचालक के मुताबिक, '' भोपाल में पहले चरण के संचालन के लिए प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है. मेट्रो स्टेशन पर कुछ आंशिक काम चल रहे हैं. इसमें तीन महीने का समय लग सकता है. इसके बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग की संरचना को परखेंगे. उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो के कमर्शियल रन की अनुमति दी जाएगी.'' कमर्शियल रन का मतलब है कि मेट्रो आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी.

BHOPAL METRO START DATE
भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए करना होगा इंतजार 
 
भोपाल मेट्रो की क्या है डेडलाइन?

पहले चरण के सभी मार्गों में मेट्रो का संचालन करने के लिए भोपाल मेट्रो की समय सीमा दिसंबर 2026 निर्धारित है. माना जा रहा है कि भोपाल मेट्रो इससे पहले ही शुरू हो जाएगी. वहीं सुभाष नगर से एम्स रूट पर इसका संचालन बरसात के बाद शुरू हो सकता है.

भोपाल मेट्रो में कितने कोच होंगे?

गौरतलब है कि भोपाल मेट्रो में 3 कोच रहेंगे. हालांकि, भीड़ को देखते हुए इसमें बढ़ोत्तरी की जाएगी. प्रत्येक कोच की 22 मीटर लम्बाई तथा 2.9 मीटर चौड़ाई है. सभा मार्गों पर कमर्शियल रन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग रूट्स पर मेट्रो कोच की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पहली बार एम्स भोपाल पहुंची मेट्रो ट्रेन, 7 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर में सफल रहा ट्रायल

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. मंगलवार को एक बार फिर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन किया गया और मेट्रो सुभाष नगर डिपो से पहली बार एम्स हॉस्पिटल स्टेशन पहुंची. बुधवार शाम 5 बजे मेट्रो के करीब सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रायल रन किया गया. इस दौरान मेट्रो ट्रेन की स्पीड 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई. ट्रायल रन के दौरान मेट्रो में परिचालन कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

BHOPAL METRO COMMERCIAL RUN
इसी ट्रैक पर सबसे पहले दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन 
 
प्रायोरिटी कॉरिडोर में ट्रायल रन सफल

बुधवार को सुभाष नगर डिपो से पहली बार एम्स अस्पताल के बीच अधिकारियों ने बारीकी से ट्रैक और मेट्रो रन का निरीक्षण किया. प्रायोरिटी कॉरिडोर में सफल ट्रायल के लिए मध्यप्रदेश मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कुष्ण चैतन्य ने पूरी टीम को बधाई दी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. ट्रायल रन के दौरा प्राप्त जानकारियों के आधार पर मामूली सुधार भी किए जाएंगे.

इसी ट्रैक पर सबसे पहले दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

बता दें कि भोपाल में सुभाष नगर से एम्स भोपाल तक प्रायोरिटी कारिडोर बनाया जा चुका है. इसी ट्रैक पर शुरुआत में मेट्रो का कामर्शियल रन शुरु किया जाएगा. इससे पहले तक केवल सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक ही मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था. इसके बाद 3 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झांडी दिखाकर मेट्रो का सांकेतिक शुभारंभ किया था.

आरओबी बनने से रास्ता हुआ साफ

रानी कमलापति के आगे रेलवे ट्रैक के उपर स्टील ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण मेट्रो का ट्रायल रानी कमलापति तक ही किया जा रहा था. अब रानी कमलापति के पास आरओबी बनने के बाद पहली बार मेट्रो रानी कमलापति से चलकर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज), डीआरएम ऑफिस व अलकापुरी स्टेशन होते हुए एम्स स्टेशन पहुंची.

भोपाल मेट्रो कब शुरू होगी?

मप्र मेट्रो के प्रबंध संचालक के मुताबिक, '' भोपाल में पहले चरण के संचालन के लिए प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है. मेट्रो स्टेशन पर कुछ आंशिक काम चल रहे हैं. इसमें तीन महीने का समय लग सकता है. इसके बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग की संरचना को परखेंगे. उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो के कमर्शियल रन की अनुमति दी जाएगी.'' कमर्शियल रन का मतलब है कि मेट्रो आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी.

BHOPAL METRO START DATE
भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए करना होगा इंतजार 
 
भोपाल मेट्रो की क्या है डेडलाइन?

पहले चरण के सभी मार्गों में मेट्रो का संचालन करने के लिए भोपाल मेट्रो की समय सीमा दिसंबर 2026 निर्धारित है. माना जा रहा है कि भोपाल मेट्रो इससे पहले ही शुरू हो जाएगी. वहीं सुभाष नगर से एम्स रूट पर इसका संचालन बरसात के बाद शुरू हो सकता है.

भोपाल मेट्रो में कितने कोच होंगे?

गौरतलब है कि भोपाल मेट्रो में 3 कोच रहेंगे. हालांकि, भीड़ को देखते हुए इसमें बढ़ोत्तरी की जाएगी. प्रत्येक कोच की 22 मीटर लम्बाई तथा 2.9 मीटर चौड़ाई है. सभा मार्गों पर कमर्शियल रन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग रूट्स पर मेट्रो कोच की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/metro-train-reached-aiims-bhopal-for-the-first-time-trial/article-12725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.