- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भारत के पड़ोस में आधी रात कांपी धरती
भारत के पड़ोस में आधी रात कांपी धरती
JAGRAN DESK
म्यांमार में आधी रात को रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया. NCS के अनुसार, 4.8 तीव्रता का भूकंप भारतीय समयानुसार रात 12:53 बजे 106 किलोमीटर की गहराई पर आया.
भारत के पड़ोस में एक बार फिर धरती कांपी है. जब आप सो रहे थे, तब म्यांमार में आधी रात को भूकंप आया. म्यांमार (Myanmar Earthquake) में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया. इसके बाद लोग घर से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार की आधी रात को म्यांमार में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंपप की तीव्रता 4.8 मापी गई. भारतीय समयानुसार रात 12:53 बजे यह भूकंप आया. भूकंप 106 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह 24.68 N अक्षांश और 94.87 E देशांतर पर दर्ज किया गया.
म्यांमार में भूकंप कितना जोरदार
फिलहाल, इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. किसी इमारत को नुकसान पहुंचा है या नहीं, यह भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान में दो-दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे. अफगानिस्तान में आए दोनों भूकंप 4 की तीव्रता से अधिक थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए