- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खनिज विभाग का अवैध गिट्टी परिवहन पर प्रहार, 8 डंपर पकड़े, 35 लाख का जुर्माना वसूला
खनिज विभाग का अवैध गिट्टी परिवहन पर प्रहार, 8 डंपर पकड़े, 35 लाख का जुर्माना वसूला
Gwalior, MP
ग्वालियर में खनिज विभाग ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे 8 ट्रकों को पकड़ा. इसने 35 लाख का जुर्माना भी वसूला है.
मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में भले ही अब तक रेत खनन पर पाबंदी लगी हो, लेकिन रेत माफिया सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जहां एक और धड़ल्ले से चोरी छिपे अवैध रेत का खनन परिवहन जारी है तो वहीं दूसरी और खनन माफिया गिट्टी भी परिवहन कर रहे हैं. इस क्रम में खनिज विभाग ने ग्वालियर में अवैध गिट्टी से भरे आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक पकड़े हैं और इनसे लाखों रुपए का फाइन वसूला गया है.
ग्वालियर कलेक्टर ने दिए थे सख्ती के निर्देश
असल में ग्वालियर में अवैध खनन बेकाबू है तो गिट्टी का भी अवैध खनन तेजी से बढ़ रहा है. जिसको लेकर ग्वालियर कलेक्टर भी सख्त नजर आ रही हैं. अवैध खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए पिछले दिनों बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने खनिज विभाग को सख्त निर्देश दिए थे. जिसका नतीजा है की खनिज विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते 8 डंपर जब्त कर कार्रवाई की है.
दो चालक जीपीआरएस लॉक लगाकर भागे
ग्वालियर के खनिज जिला अधिकारी प्रदीप भूरिया की मानें तो, ''डंपर पकड़े जाने के बाद खनिज अधिनियम के तहत विभाग की टीम ने कार्रवाई कर सभी 8 डंपरों को जब्त कर लिया. वहीं इनमें दो डंपर चालक गाड़ी के जीपीआरएस लॉक कर फरार हो गए थे. लेकिन खनिज विभाग ने भी इनके जीपीआरएस लॉक को तुड़वाकर ट्रकों को संबंधित थानों में रखवा दिया है. हालांकि इस बार कार्रवाई सिर्फ वाहनों को जब्त करने तक नहीं रुकी. खनिज विभाग ने इस कार्रवाई में ट्रकों को लेकर 35 लाख रुपये का भी जुर्माना वसूल किया है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए