मंत्री सारंग ने नरेला मेट्रो निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

BHOPAL, MP

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा के अंतर्गत करोंद क्षेत्र में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

मेट्रो कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा

मंत्री सारंग ने कहा कि—

“संपूर्ण नरेला क्षेत्र को हमने मेट्रो से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट हमने सैंक्शन करवाया था और आज यह तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मेट्रो निर्माण के चलते स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों को असुविधा हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त निरीक्षण (जॉइंट विजिट) कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

बैरिकेट्स हटेंगे 4 महीने में

अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि आगामी चार महीनों में संपूर्ण बैरिकेट्स हटा दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

“मेट्रो परियोजना के पूर्ण होने के बाद नरेला क्षेत्र की भोपाल से कनेक्टिविटी बेहद सुगम हो जाएगी,” — विश्वास सारंग

विकास में तकनीक का उपयोग हमारी प्राथमिकता

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार विकास कार्यों में तकनीक के उपयोग पर ज़ोर दे रही है। पारदर्शी प्रशासन और आईटी आधारित समाधान के माध्यम से हर क्षेत्र को विकसित करना हमारी प्राथमिकता है।

वक्फ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर मंत्री सारंग का बयान

वक्फ से जुड़े विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा—

“विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनकी दुकानें लुट गईं। आम मुसलमान इस प्रदर्शन में शामिल नहीं है। वह समझ चुके हैं कि वक्फ का संशोधित कानून उनके पक्ष में है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि—

“चंद लोग जो वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा किए हुए थे, केवल उनके हितों को नुकसान हुआ है। सरकार का मकसद किसी धर्म या समाज को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

📌 नज़रिए से:
मेट्रो जैसी परियोजनाएं न सिर्फ शहरी परिवहन को बदलेंगी, बल्कि आम जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई दिशा देंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री सारंग ने नरेला मेट्रो निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

BHOPAL, MP

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा के अंतर्गत करोंद क्षेत्र में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

मेट्रो कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा

मंत्री सारंग ने कहा कि—

“संपूर्ण नरेला क्षेत्र को हमने मेट्रो से जोड़ने का कार्य शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट हमने सैंक्शन करवाया था और आज यह तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मेट्रो निर्माण के चलते स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों को असुविधा हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त निरीक्षण (जॉइंट विजिट) कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

बैरिकेट्स हटेंगे 4 महीने में

अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि आगामी चार महीनों में संपूर्ण बैरिकेट्स हटा दिए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

“मेट्रो परियोजना के पूर्ण होने के बाद नरेला क्षेत्र की भोपाल से कनेक्टिविटी बेहद सुगम हो जाएगी,” — विश्वास सारंग

विकास में तकनीक का उपयोग हमारी प्राथमिकता

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार विकास कार्यों में तकनीक के उपयोग पर ज़ोर दे रही है। पारदर्शी प्रशासन और आईटी आधारित समाधान के माध्यम से हर क्षेत्र को विकसित करना हमारी प्राथमिकता है।

वक्फ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर मंत्री सारंग का बयान

वक्फ से जुड़े विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री सारंग ने कहा—

“विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनकी दुकानें लुट गईं। आम मुसलमान इस प्रदर्शन में शामिल नहीं है। वह समझ चुके हैं कि वक्फ का संशोधित कानून उनके पक्ष में है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि—

“चंद लोग जो वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा किए हुए थे, केवल उनके हितों को नुकसान हुआ है। सरकार का मकसद किसी धर्म या समाज को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

📌 नज़रिए से:
मेट्रो जैसी परियोजनाएं न सिर्फ शहरी परिवहन को बदलेंगी, बल्कि आम जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई दिशा देंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-sarang-inspected-narela-metro-construction-work-instructions-given-for/article-17422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.