मंत्रीजी ने रुकवाया काफिला और गेहूं के खेत में लगा दी दौड़, झट से दी फायर ब्रिगेड को सूचना

Shajapur, MP

गेहूं के खेत में लगी आग देखकर मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर के पास अपना काफिला रुकवा दिया और किसान की मदद की.

शुजालपुर विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का संजीदा रूप लोगों को देखने को मिला. दरअसल मंत्री जी का काफिला शनिवार शाम को फूलेन गांव की ओर जा रहा था तभी, एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी दिखाई थी. फिर क्या था मंत्री जी ने काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरते ही खेत की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में मदद करवाने लगे. उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी.

आग लगी देख मंत्रीजी ने रुकवा दिया काफिला

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किसान की मदद के लिए अपना काफिला रुकवा दिया. शनिवार शाम को शाजापुर में एक कार्यक्रम के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर लौट रहे थे. इस दौरान शाजापुर-शुजालपुर मार्ग पर फूलेन टोल के पास उन्होंने देखा कि एक खेत में गेहूं की फसल जल रही है. मंत्रीजी ने तुरंत अपना काफिला रोका. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की.

मंत्रीजी ने मंगवाया ट्रैक्टर, फायर ब्रिगेड को दी सूचना

मंत्री की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से किसान की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया. आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. इसके लिए मंत्रीजी ने तुरंत एक ट्रैक्टर मंगवाया और उसे जली हुई फसल पर चलाने के लिए बोला. साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लेकिन आग बुझने के बाद दमकल पहुंची.

7 में से 3 बीघा की फसल जली

फुलेन गांव के किसान केदार सिंह मेवाड़ा की 7 बीघा में लगी गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी. इसे काटने की तैयारी चल रही थी लेकिन इसके पहले ही आग लग गई. बताया जा रहा है कि खेत के पास से ही बिजली की बड़ी लाइन निकली हुई है, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. इस आग से 3 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. लोगों की सक्रियता से 4 बीघा की फसल जलने से बच गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मंत्रीजी ने रुकवाया काफिला और गेहूं के खेत में लगा दी दौड़, झट से दी फायर ब्रिगेड को सूचना

Shajapur, MP

शुजालपुर विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का संजीदा रूप लोगों को देखने को मिला. दरअसल मंत्री जी का काफिला शनिवार शाम को फूलेन गांव की ओर जा रहा था तभी, एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी दिखाई थी. फिर क्या था मंत्री जी ने काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरते ही खेत की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में मदद करवाने लगे. उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी.

आग लगी देख मंत्रीजी ने रुकवा दिया काफिला

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किसान की मदद के लिए अपना काफिला रुकवा दिया. शनिवार शाम को शाजापुर में एक कार्यक्रम के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर लौट रहे थे. इस दौरान शाजापुर-शुजालपुर मार्ग पर फूलेन टोल के पास उन्होंने देखा कि एक खेत में गेहूं की फसल जल रही है. मंत्रीजी ने तुरंत अपना काफिला रोका. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की.

मंत्रीजी ने मंगवाया ट्रैक्टर, फायर ब्रिगेड को दी सूचना

मंत्री की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से किसान की फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया. आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. इसके लिए मंत्रीजी ने तुरंत एक ट्रैक्टर मंगवाया और उसे जली हुई फसल पर चलाने के लिए बोला. साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लेकिन आग बुझने के बाद दमकल पहुंची.

7 में से 3 बीघा की फसल जली

फुलेन गांव के किसान केदार सिंह मेवाड़ा की 7 बीघा में लगी गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी थी. इसे काटने की तैयारी चल रही थी लेकिन इसके पहले ही आग लग गई. बताया जा रहा है कि खेत के पास से ही बिजली की बड़ी लाइन निकली हुई है, जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. इस आग से 3 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. लोगों की सक्रियता से 4 बीघा की फसल जलने से बच गई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-stopped-the-convoy-and-put-the-race-in-the/article-15158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.