मंत्री भी कर सकेंगे विभागों के ट्रांसफर, 17 धार्मिक नगरों में शराब बंद

JAGRAN DESK

देवी अहिल्या बाई की‎ 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में‎ खरगोन के महेश्वर में‎ मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत सीएम ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा सामने रख कर की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री भी कर सकेंगे विभागों के ट्रांसफर, 17 धार्मिक नगरों में शराब बंद

JAGRAN DESK

लाइव अपडेट

03:16 PM, 24-Jan-2025
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक में अहिल्या माता को ध्यान में रखकर सभी फैसले किए गए हैं। 

कैबिनेट की बैठक में ये फैसले हुए
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को दिए 25 करोड़, एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा।
  • मंत्रिमंडल में तय हुआ कि विशेष परिस्थितियों में मंत्री भी कर विभागों के ट्रांसफर कर सकेंगे।
  • तीन नये जिलों में एयर टैक्सी का विस्तार होगा।
  • 180 करोड़ की लागत से भोपाल में एक और ब्रिज बनेगा। बावड़िया कला में बनेगा ब्रिज।
  • राज्य को शराबबंदी की तरफ ले जाएंगे। 17 धार्मिक नगरों में शराब बंद होगी। पूरे उज्जैन दतिया पन्ना मंडला मुल्ताई मंदसौर मैहर ओंकारेश्वर महेश्वर मंडलेश्वर अमरकंटक चित्रकूट में पूरी तरह से शराबबंदी रहेगी।
  • ग्राम पंचायत सलकनपुर बरमान कला कुंडलपुर बांधकपुर में भी पूरी तरह से शराब बंदी।
  • मां नर्मदा के तट पर पांच किलोमीटर तक शराब बंदी रहेगी।
02:11 PM, 24-Jan-2025

मां अहिल्या की प्रतिमा सामने रख कर मुख्यमंत्री ने शुरू की बैठक





01:58 PM, 24-Jan-2025

मां नर्मदा जी का पूजन करने के बाद बोले मुख्यमंत्री

01:56 PM, 24-Jan-2025

सीएम ने किया लोकमाता देवी अहिल्याबाई का माल्यार्पण





मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों ने महेश्वर किले में स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा एवं राजगादी के दर्शन कर उनके न्याय, परोपकार और समाजसेवा के आदर्शों का स्मरण किया।
01:37 PM, 24-Jan-2025

मुख्यमंत्री को लोकमाता अहिल्याबाई का चित्र भेंट किया



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने पर लोकमाता अहिल्याबाई का चित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
01:30 PM, 24-Jan-2025
 
01:19 PM, 24-Jan-2025

बैठक के लिए विशेष डोम तैयार किया गया

बैठक स्थल।
देवी अहिल्या बाई की‎ 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में‎ खरगोन के महेश्वर में‎ मंत्री मंडल की बैठक शुरू हो गई है। महेश्वर में कैबिनेट बैठक के लिए विशेष डोम तैयार किया गया। यहां तक मुख्यमंत्री और मंत्री दो वाहनों में सवार होकर आए। यहां मुख्यमंत्री जानापाव मंडलेश्वर सिंचाई योजना का भी लोकार्पण करेंगे। साथ ही बैठक में धार्मिक नगरी में शराब बंदी की घोषण करेंगे।
01:06 PM, 24-Jan-2025


मंत्रियों को परोसे जाएंगे 17 तरह के पकवान
बैठक के बाद मंत्रियों को परोसा जाएगा मालवी निमाड़ी व्यंजन। 17 तरह के पकवान तैयार किए गए हैं। इनमें दाल पानिए, दाल बाफले, चूरमा लड्डू, निमाड़ी कचौरी आदि शामिल हैं।
01:03 PM, 24-Jan-2025

प्रदेश में 17 अलग-अलग धार्मिक स्थान, यहां हो सकती है शराबबंदी 

  • उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर) 
  • ओंकारेश्वर (12 ज्योर्तिलिंग में शामिल) 
  • ओरछा (रामराजा सरकार की नगरी) 
  • मंडला (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट) 
  • महेश्वर (पर्यटन नगरी, नर्मदा किनारे कई प्राचीन मंदिर) 
  • दतिया (प्रसिद्ध पीतांबरा माई का मंदिर) 
  • मुलताई (प्रसिद्ध धार्मिक ताप्ती नदी का उद्गम स्थल) 
  • मैहर (मां शारदा का प्रसिद्ध मंदिर) 
  • बरमान घाट और मंडेलश्वर (दोनों ही मां नर्मदा के प्रसिद्ध घाट हैं) 
  • पन्ना (जुगलकिशोर भगवान का प्राचीन मंदिर) 
  • सांची को भी इसमे शामिल किया जा सकता है, क्योंकि यह बेहद प्राचीन जगह 
  • अमरकंटक (नर्मदा उद्गम स्थल, नर्मदा मंदिर) 
  • जबलपुर (नर्मदा के किनारे बसा शहर, भेड़ाघाट) 
  • नलखेड़ा (मां बगलामुखी माता का प्रसिद्ध मंदिर)
  • सलकनपुर (प्रसिद्ध देवी मंदिर) 
  • चित्रकूट (धार्मिक नगरी, भगवान राम ने वनवास का समय यहां बिताया था) 
  • मंदसौर (भगवान पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर)
01:02 PM, 24-Jan-2025

सीएम बैठक स्थल की ओर हुए रवाना



महेश्वर में यह दूसरा मौका है जब मंत्रिमंडल बैठक होने जा रही है। इससे पहले 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने महेश्वर में बैठक कराई थी। नर्मदा पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अन्य मंत्रियों के साथ बस में सवार होकर बैठक स्थल की तरफ रवाना हो गए।
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ministers-will-also-be-able-to-transfer-departments-liquor-banned/article-8406

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.