ग्वालियर में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, रायफल से कर दी अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

ग्वालियर

By Rohit.P
On

ग्वालियर के मुरार में घूरकर देखने के विवाद में फायरिंग, युवक की मौत, पत्नी और दो बेटे घायल। पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब बड़ा गांव खुरैरी इलाके में मामूली कहासुनी ने खूनखराबे का रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, घूरकर देखने जैसी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 20 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। पूरे इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबक गए।

मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिंड जिले का रहने वाला था और पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ ग्वालियर में रह रहा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रमेश की पत्नी पुष्पा और दोनों बेटे भी इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और तनाव न बढ़े।

थाना प्रभारी मैना पटेल के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि रमेश रात को बाजार से घर लौट रहा था, तभी आरोपी पक्ष के घर के सामने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और फिर स्थिति बेकाबू हो गई। इसी दौरान आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने कथित तौर पर रायफल निकालकर छत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में रमेश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दरवाजे के पास ही उसे गोली लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष मूल रूप से भिंड जिले के ही रहने वाले हैं और करीब पांच साल पहले ग्वालियर के बड़ा गांव खुरैरी में आकर बस गए थे। पड़ोस में रहने के बावजूद इनके बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2026 By Rohit.P

ग्वालियर में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, रायफल से कर दी अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

ग्वालियर

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब बड़ा गांव खुरैरी इलाके में मामूली कहासुनी ने खूनखराबे का रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, घूरकर देखने जैसी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 20 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 11 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। पूरे इलाके में देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबक गए।

मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिंड जिले का रहने वाला था और पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ ग्वालियर में रह रहा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रमेश की पत्नी पुष्पा और दोनों बेटे भी इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और तनाव न बढ़े।

थाना प्रभारी मैना पटेल के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि रमेश रात को बाजार से घर लौट रहा था, तभी आरोपी पक्ष के घर के सामने किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और फिर स्थिति बेकाबू हो गई। इसी दौरान आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने कथित तौर पर रायफल निकालकर छत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में रमेश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दरवाजे के पास ही उसे गोली लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष मूल रूप से भिंड जिले के ही रहने वाले हैं और करीब पांच साल पहले ग्वालियर के बड़ा गांव खुरैरी में आकर बस गए थे। पड़ोस में रहने के बावजूद इनके बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minor-dispute-took-a-horrifying-form-in-gwalior-one-person/article-52744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.