MP : मानसून की विदाई के बीच हल्की बारिश का दौर, दशहरे तक कई जिलों में बरसेंगे बादल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बीच बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बरसात का दौर जारी रहेगा। दशहरे के दिन भी पानी गिरने की संभावना है।

कहां-कहां हुई बारिश

  • बैतूल में डेढ़ इंच बारिश

  • बालाघाट (मलाजखंड) में सवा इंच

  • दतिया और ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा

  • भोपाल, जबलपुर, मुरैना, डिंडोरी और सागर में हल्की बूंदाबांदी

नया सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है। आज से प्रदेश में नया सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दक्षिणी हिस्सों में अधिक दिखेगा। इसके चलते दशहरे तक कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

मानसून की विदाई

प्रदेश में इस बार मानसून 16 जून को आया था। अब विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच से मानसून लौट चुका है। वहीं अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों से भी विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन नया सिस्टम बनने से इसकी तारीख कुछ आगे बढ़ सकती है।

अब तक की बारिश

मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 45.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 37.3 इंच होता है। इस तरह इस सीजन में 7.8 इंच ज्यादा पानी बरसा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : मानसून की विदाई के बीच हल्की बारिश का दौर, दशहरे तक कई जिलों में बरसेंगे बादल

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बीच बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बरसात का दौर जारी रहेगा। दशहरे के दिन भी पानी गिरने की संभावना है।

कहां-कहां हुई बारिश

  • बैतूल में डेढ़ इंच बारिश

  • बालाघाट (मलाजखंड) में सवा इंच

  • दतिया और ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा

  • भोपाल, जबलपुर, मुरैना, डिंडोरी और सागर में हल्की बूंदाबांदी

नया सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है। आज से प्रदेश में नया सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दक्षिणी हिस्सों में अधिक दिखेगा। इसके चलते दशहरे तक कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

मानसून की विदाई

प्रदेश में इस बार मानसून 16 जून को आया था। अब विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, भिंड, गुना, आगर मालवा, दतिया, रतलाम और नीमच से मानसून लौट चुका है। वहीं अशोकनगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों से भी विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन नया सिस्टम बनने से इसकी तारीख कुछ आगे बढ़ सकती है।

अब तक की बारिश

मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 45.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 37.3 इंच होता है। इस तरह इस सीजन में 7.8 इंच ज्यादा पानी बरसा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mip-monsoon-farewell-light-rain-will-rain-in-many-districts/article-34342

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.