- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में खाद वितरण की अव्यवस्था पर भड़के विधायक कुशवाह, खुद बने आम किसान, बोले– "चेहरा देखकर बांट...
शिवपुरी में खाद वितरण की अव्यवस्था पर भड़के विधायक कुशवाह, खुद बने आम किसान, बोले– "चेहरा देखकर बांटे जा रहे थे टोकन"
Shivpuri,MP
शिवपुरी जिले की पोहरी कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली।
हालात जानने के लिए पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने खुद किसान का रूप धारण कर मंडी पहुंचकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलमेट पहनकर किसानों की लंबी कतार में करीब एक घंटे तक खड़े रहकर प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत परख ली।
विधायक ने बताया कि कई किसान सुबह चार बजे से लाइन में लगे हुए थे, लेकिन न तो वहां कोई अधिकारी मौजूद था और न पुलिस बल। किसानों को टोकन लेने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा था।
कुशवाह ने कहा कि मौके पर पटवारी चेहरा देखकर कूपन वितरित कर रहे थे, जिससे कई वास्तविक किसानों को टोकन ही नहीं मिला।
स्थिति बिगड़ती देख विधायक ने तुरंत कलेक्टर शिवपुरी को फोन कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए पेयजल और छाया की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ किसानों को सुबह से लेकर 10:30 बजे तक इंतजार के बावजूद कूपन नहीं मिला, जबकि कुछ लोगों को पहले से ही टोकन दे दिए गए थे।
विधायक कुशवाह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की कुछ दुकानों पर खाद की बिक्री तय मूल्य से अधिक दामों पर हो रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि किसानों को सरकारी दर पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा, “मैंने खुद लाइन में लगकर देखा—यहां न कोई अधिकारी है, न पुलिस। किसानों की हालत देखकर अफसोस हुआ। मैंने कलेक्टर साहब से कहा कि इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।”
विधायक के हस्तक्षेप के बाद टीआई पोहरी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया गया।
वहीं, एसडीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस बल की अनुपस्थिति से थोड़ी भीड़ बढ़ गई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से कराई जाएगी और जिन किसानों को टोकन नहीं मिला है, उन्हें आगामी तिथियों में टोकन दिए जाएंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए