भारी बारिश में विधायक सुरेंद्र पटवा का धरना: हिंदू युवक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंडीदीप थाने का घेराव

Raisen, MP

मध्य प्रदेश के मंडीदीप में रविवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जब स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा अपने समर्थकों के साथ तेज बारिश में चार घंटे तक धरने पर बैठे। उन्होंने थाने का घेराव कर हिंदू युवक अजय मालवीय पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह विरोध प्रदर्शन 6 जून की रात हुई घटना को लेकर किया गया, जब ईद से एक दिन पहले नेशनल हाईवे पर मवेशियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा गया था। उसी रात अजय मालवीय पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल अजय का फिलहाल इलाज चल रहा है।

विधायक ने घायल की तस्वीर दिखाकर मांगा न्याय

धरना स्थल पर विधायक पटवा ने अजय मालवीय की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "ऐसे जघन्य अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीड़ित एससी वर्ग से है, इसलिए आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।"

उन्होंने अतिक्रमण, अवैध व्यापार, और पुलिस की निष्क्रियता के मुद्दे भी उठाए। साथ ही एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने और पकड़े गए आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग रखी।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

विधायक के प्रदर्शन के दौरान एडिशनल कलेक्टर श्वेता पवार, एसपी पंकज पांडेय, एएसपी कमलेश खरपुसे, और दो थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी रंजीत सराठे और एसडीओपी शीला सुराणा के खिलाफ भी नारेबाजी की।

पुलिस का कहना है कि अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

घटना की पृष्ठभूमि: भैंसों से भरे ट्रक से शुरू हुआ विवाद

6 जून की रात करीब 10:45 बजे भैंसों से भरे दो ट्रक मंडीदीप में पकड़े गए थे, जिन्हें भोपाल के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। ट्रक को कुछ युवकों ने रोककर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों समुदायों के लोग थाने के सामने जमा होकर आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान अजय मालवीय पर हमला हुआ, जिसके बाद अब मामला राजनीतिक रंग ले चुका है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भारी बारिश में विधायक सुरेंद्र पटवा का धरना: हिंदू युवक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंडीदीप थाने का घेराव

Raisen, MP

यह विरोध प्रदर्शन 6 जून की रात हुई घटना को लेकर किया गया, जब ईद से एक दिन पहले नेशनल हाईवे पर मवेशियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा गया था। उसी रात अजय मालवीय पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल अजय का फिलहाल इलाज चल रहा है।

विधायक ने घायल की तस्वीर दिखाकर मांगा न्याय

धरना स्थल पर विधायक पटवा ने अजय मालवीय की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "ऐसे जघन्य अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीड़ित एससी वर्ग से है, इसलिए आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।"

उन्होंने अतिक्रमण, अवैध व्यापार, और पुलिस की निष्क्रियता के मुद्दे भी उठाए। साथ ही एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने, फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने और पकड़े गए आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग रखी।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

विधायक के प्रदर्शन के दौरान एडिशनल कलेक्टर श्वेता पवार, एसपी पंकज पांडेय, एएसपी कमलेश खरपुसे, और दो थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी रंजीत सराठे और एसडीओपी शीला सुराणा के खिलाफ भी नारेबाजी की।

पुलिस का कहना है कि अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

घटना की पृष्ठभूमि: भैंसों से भरे ट्रक से शुरू हुआ विवाद

6 जून की रात करीब 10:45 बजे भैंसों से भरे दो ट्रक मंडीदीप में पकड़े गए थे, जिन्हें भोपाल के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। ट्रक को कुछ युवकों ने रोककर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। इसके बाद विवाद बढ़ा और दोनों समुदायों के लोग थाने के सामने जमा होकर आमने-सामने आ गए।

इसी दौरान अजय मालवीय पर हमला हुआ, जिसके बाद अब मामला राजनीतिक रंग ले चुका है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mla-surendra-patwas-strike-in-heavy-rains-besieged-mandideep-police/article-25970

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.