सिंघम बनने चले विधायक की हो गई पिटाई, शराब माफिया के लोगों ने सरेराह पीटा

Ratlam, MP

रतलाम में अवैध शराब पकड़ने की कोशिश के दौरान वाहन चालक ने विधायक कमलेश्वर डोडियार की पिटाई कर दी.

सैलाना विधायक पर बीती रात शराब माफिया के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें विधायक को गले, सीने पर चोट आई है. डायरी सिस्टम के खिलाफ मुहिम चलाकर अवैध शराब का परिवहन पकड़ रहे विधायक और उनके समर्थकों से बीती रात मारपीट हो गई. घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मनासा गांव की है, यहां शराब से भरे वाहन को विधायक ने रुकवाया था, लेकिन वाहन चालक ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया. हालांकि, विधायक के समर्थकों ने शराब से भरा वाहन पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

सैलाना विधायक की एक हफ्ते में चौथी कार्रवाई

दरअसल, विधायक का आरोप है कि डायरी सिस्टम के माध्यम से आदिवासी अंचल में शराब ठेकों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. इसके विरोध में अब सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुहिम शुरू की है. झोपड़ी वाले विधायक खुद ही छापेमारी कर अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही शराब को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर रहे हैं. एक हफ्ते में सैलाना विधायक ने यह चौथी कार्रवाई की है.

अवैध शराब पकड़ने गए विधायक से मारपीट

सैलाना विधायक ने पहले रावटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी थी और वाहन चालक को कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाकर पकड़ा था. जिस पर रावटी थाना पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त कर मामला दर्ज किया था. सोमवार सुबह विधायक ने सरवन के समीप बड़ी खुर्द गांव में 7 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया था. इसी क्रम में मंगलवार की रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पकड़ने गए विधायक के साथ मारपीट हो गई है.

विधायक कमलेश्वर डोडियार पर जानलेवा हमला

सैलाना विधायक ने बताया, " रात 8 बजे वह शिवगढ़ थाना के मनासा क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई पकड़ने के दौरान शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी तो ड्राइवर ने मेरे साथ ही मारपीट कर दी और जान लेने के इरादे से मेरा गला दबाने का प्रयास किया. आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.'' वहीं, कमलेश्वर डोडियार ने शराब माफिया के खिलाफ मुहिम जारी रखने की बात भी कही है.

शिवगढ़ थाना प्रभारी मोहनलाल मौर्य ने बताया, " सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर अज्ञात वाहन चालक द्वारा हमला किए जाने की जानकारी मिली थी. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं अवैध शराब को भी जब्त किया है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सिंघम बनने चले विधायक की हो गई पिटाई, शराब माफिया के लोगों ने सरेराह पीटा

Ratlam, MP

सैलाना विधायक पर बीती रात शराब माफिया के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें विधायक को गले, सीने पर चोट आई है. डायरी सिस्टम के खिलाफ मुहिम चलाकर अवैध शराब का परिवहन पकड़ रहे विधायक और उनके समर्थकों से बीती रात मारपीट हो गई. घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मनासा गांव की है, यहां शराब से भरे वाहन को विधायक ने रुकवाया था, लेकिन वाहन चालक ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया. हालांकि, विधायक के समर्थकों ने शराब से भरा वाहन पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

सैलाना विधायक की एक हफ्ते में चौथी कार्रवाई

दरअसल, विधायक का आरोप है कि डायरी सिस्टम के माध्यम से आदिवासी अंचल में शराब ठेकों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. इसके विरोध में अब सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुहिम शुरू की है. झोपड़ी वाले विधायक खुद ही छापेमारी कर अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही शराब को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर रहे हैं. एक हफ्ते में सैलाना विधायक ने यह चौथी कार्रवाई की है.

अवैध शराब पकड़ने गए विधायक से मारपीट

सैलाना विधायक ने पहले रावटी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की गाड़ी पकड़ी थी और वाहन चालक को कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाकर पकड़ा था. जिस पर रावटी थाना पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त कर मामला दर्ज किया था. सोमवार सुबह विधायक ने सरवन के समीप बड़ी खुर्द गांव में 7 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया था. इसी क्रम में मंगलवार की रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पकड़ने गए विधायक के साथ मारपीट हो गई है.

विधायक कमलेश्वर डोडियार पर जानलेवा हमला

सैलाना विधायक ने बताया, " रात 8 बजे वह शिवगढ़ थाना के मनासा क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई पकड़ने के दौरान शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी तो ड्राइवर ने मेरे साथ ही मारपीट कर दी और जान लेने के इरादे से मेरा गला दबाने का प्रयास किया. आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.'' वहीं, कमलेश्वर डोडियार ने शराब माफिया के खिलाफ मुहिम जारी रखने की बात भी कही है.

शिवगढ़ थाना प्रभारी मोहनलाल मौर्य ने बताया, " सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर अज्ञात वाहन चालक द्वारा हमला किए जाने की जानकारी मिली थी. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं अवैध शराब को भी जब्त किया है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mla-went-to-become-singham-and-beaten-up-liquor-mafia/article-10801

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.