- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खराब सड़कों पर बढ़ा जनआक्रोश: मूंदी-खंडवा रोड को लेकर विधायकों ने सीएम से की मुलाकात, जल्द होगा टेंड...
खराब सड़कों पर बढ़ा जनआक्रोश: मूंदी-खंडवा रोड को लेकर विधायकों ने सीएम से की मुलाकात, जल्द होगा टेंडर जारी
Khandwa, MP
मूंदी-खंडवा और पंधाना रोड की खस्ता हालत से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। आए दिन हादसों और जाम से त्रस्त नागरिक सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
बढ़ते असंतोष को देखते हुए बुधवार देर शाम खंडवा विधायक कंचन तनवे और मांधाता विधायक नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात की।
सीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मुलाकात के दौरान विधायकों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत बजट स्वीकृत कर टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।
32 किलोमीटर सड़क सबसे बड़ी समस्या
खंडवा-मूंदी मार्ग की कुल लंबाई 32 किलोमीटर है। इसमें से 25 किलोमीटर हिस्सा खंडवा विधानसभा क्षेत्र में और 7 किलोमीटर मांधाता विधानसभा क्षेत्र में आता है। लंबे समय से यह सड़क बदहाल है और मरम्मत के इंतजार में है।
सरकार के प्रति असंतोष का माहौल
विधायकों ने सीएम को बताया कि सड़कों की खराब हालत के चलते जनता में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सड़क सुधार की मांग उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए