- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर नाराज मौलाना, मंत्री सारंग बोले- कट्टरपंथी लांघ रहे सीमाएं
मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर नाराज मौलाना, मंत्री सारंग बोले- कट्टरपंथी लांघ रहे सीमाएं
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी को पत्र भी लिखा है। जिसमें कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर मौलाना की धमकी के बाद मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग उनके बचाव में उतरे है। मामले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने न सिर्फ कट्टरपंथी बल्कि प्रियंका और कांग्रेस की तुष्टिकरण पर भी निशाना साधा है।
मंत्री सारंग ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का बयान निंदनीय है। अगर मोहम्मद शमी की बेटी होली खेलती है तो इससे कट्टरपंथियों को क्या परेशानी है? यह देश हर धर्म और समुदाय के लोगों का है और यहां किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
सारंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी। मैंने मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा है कि किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सबका है, और सभी को अपनी संस्कृति के साथ जीने का अधिकार है।
कट्टरपंथियों के पेट में दर्द
मंत्री सारंग ने कहा कि- कट्टरपंथी और चरमपंथी अब अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। इस देश में अब धमकी वाली राजनीति नहीं चलेगी। बयान आपत्तिजनक है। इस तरह धमकी भरे बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने आज मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा है कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यदि मोहम्मद शमी इस देश का मान व सम्मान बढ़ाते हैं और उनकी बेटी यदि होली खेल लेती है तो कट्टरपंथियों के पेट में दर्द हो जाता है। मौलाना ने इससे पहले हमारे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी रोजे में क्रिकेट खेलते हुए पानी पीने पर धमकाया था। आश्चर्य होता है कि कट्टरपंथ कहां तक जाएगा।
शमी और बेटी को पूरा संरक्षण दिया जाएगा
होली का त्योहार इस देश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। कुरान और सभी वेदों में लिखा है की सबसे पहले मातृभूमि है। मौलाना का इस तरह से धमकाना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण भी है। मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को ऐसे कट्टरपंथियों से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से उन्हें पूरा संरक्षण दिया जाएगा। छोटी सी बच्ची को धमकाया जा रहा है, कहां गई प्रियंका वाड्रा जो कहती थी लड़की हूं लड़ सकती हूं। कहां है कांग्रेस और विपक्ष के नेता जो बेटियों के संरक्षण की बात तो कहते हैं।
बता दें कि बरेली (उत्तरप्रदेश) के मौलाना रजवी ने दो दिन पहले शमी की बेटी के होली खेलने पर एतराज जताया था। मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आने पर रजवी ने कहा था कि मोहम्मद शमी की बेटी का रंग खेलना शरीयत के खिलाफ और नाजायज है। इसी पर खेल मंत्री सारंग ने सोमवार को पलटवार किया है। उन्होंने कहा, देश में अब कट्टरपंथ और धमकी की राजनीति नहीं चलेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए