भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक, मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान, उज्जैन में कल वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के बाद दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री रविंद्र भवन पहुंचेंगे और विद्युत कंपनी में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद 1:20 बजे वे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

जबलपुर में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की संभावना है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान शुरू

मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।

  • जबलपुर में आज रैली का आयोजन किया गया है, जो शहीद स्मारक से कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी।

  • रैली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

  • दतिया और भिंड जिलों में भी रैली और जनसभा आयोजित की जा रही हैं।

  • 31 अगस्त को रतलाम में इस अभियान की एक और बड़ी रैली आयोजित होगी।

कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जनता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास है।

उज्जैन में कल वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन

उज्जैन में कल मध्य प्रदेश का दूसरा वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

  • उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

  • केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

  • सम्मेलन में गौरांग दास प्रभु का मुख्य भाषण होगा, जिसमें वे आध्यात्मिक पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

  • साथ ही पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव सुमन बिल्ला और मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (पर्यटन) शिवशेखर शुक्ला भी संबोधित करेंगे।

यह सम्मेलन मध्य प्रदेश को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक, मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान, उज्जैन में कल वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के बाद दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री रविंद्र भवन पहुंचेंगे और विद्युत कंपनी में चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके तुरंत बाद 1:20 बजे वे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

जबलपुर में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की संभावना है, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हो सकता है।

कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान शुरू

मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।

  • जबलपुर में आज रैली का आयोजन किया गया है, जो शहीद स्मारक से कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी।

  • रैली में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

  • दतिया और भिंड जिलों में भी रैली और जनसभा आयोजित की जा रही हैं।

  • 31 अगस्त को रतलाम में इस अभियान की एक और बड़ी रैली आयोजित होगी।

कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जनता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास है।

उज्जैन में कल वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन

उज्जैन में कल मध्य प्रदेश का दूसरा वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

  • उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

  • केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

  • सम्मेलन में गौरांग दास प्रभु का मुख्य भाषण होगा, जिसमें वे आध्यात्मिक पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।

  • साथ ही पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव सुमन बिल्ला और मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (पर्यटन) शिवशेखर शुक्ला भी संबोधित करेंगे।

यह सम्मेलन मध्य प्रदेश को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-cabinet-meeting-in-bhopal-vote-chor-gaddi-chhudi-campaign/article-31582

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.