आज मोहन कैबिनेट की बैठक, भाजपा-कांग्रेस की बड़ी हलचल, 8 नगर निगमों में दौड़ेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा-दिल्ली-रीवा हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा 72 सीटर विमान से प्रारंभ होगी, जिससे विंध्यवासियों को राजधानी दिल्ली तक सीधे हवाई संपर्क की सुविधा मिलेगी।
जल्द ही रीवा-इंदौर हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे और दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लेंगे अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष आज प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे, जिसमें बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
इस बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
जबलपुर और आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

पचमढ़ी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर अंतिम चरण में

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर “संगठन सृजन अभियान” पचमढ़ी में अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं द्वारा संगठन सशक्तिकरण, रणनीति और प्रबंधन पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

8 नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दी है।
इन बसों के लिए केंद्र 60% और राज्य 40% वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। वहीं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की 100% राशि केंद्र से मिलेगी।
नगरीय निकाय स्तर पर बस डिपो और चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य तेज़ी से जारी है।

भोपाल में श्रीराम कथा अमृत महोत्सव आज से

भोपाल के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, शिर्डीपुरम स्थित सिग्नेचर क्राउन के सामने आज से श्रीराम कथा अमृत महोत्सव प्रारंभ होगा। कथा का वाचन धर्मपथिक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक करेंगे।

भोपाल में दो कला प्रदर्शनियां आज से

  • जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में आज दोपहर 12 बजे से शलाका चित्र प्रदर्शनी शुरू होगी।

  • वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल भवन में “कला प्रदर्शनी – मैं” का उद्घाटन होगा। यह प्रदर्शनी स्त्री सशक्तिकरण, आत्म-अभिव्यक्ति और सामुदायिक रचनात्मकता की विशेष झलक पेश करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

आज मोहन कैबिनेट की बैठक, भाजपा-कांग्रेस की बड़ी हलचल, 8 नगर निगमों में दौड़ेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सोमवार का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा-दिल्ली-रीवा हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा 72 सीटर विमान से प्रारंभ होगी, जिससे विंध्यवासियों को राजधानी दिल्ली तक सीधे हवाई संपर्क की सुविधा मिलेगी।
जल्द ही रीवा-इंदौर हवाई सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे और दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लेंगे अहम बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष आज प्रदेश स्तरीय बैठक लेंगे, जिसमें बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
इस बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
जबलपुर और आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

पचमढ़ी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर अंतिम चरण में

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर “संगठन सृजन अभियान” पचमढ़ी में अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं द्वारा संगठन सशक्तिकरण, रणनीति और प्रबंधन पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

8 नगर निगमों को मिलेंगी 972 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 8 नगर निगमों को 972 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दी है।
इन बसों के लिए केंद्र 60% और राज्य 40% वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। वहीं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की 100% राशि केंद्र से मिलेगी।
नगरीय निकाय स्तर पर बस डिपो और चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य तेज़ी से जारी है।

भोपाल में श्रीराम कथा अमृत महोत्सव आज से

भोपाल के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, शिर्डीपुरम स्थित सिग्नेचर क्राउन के सामने आज से श्रीराम कथा अमृत महोत्सव प्रारंभ होगा। कथा का वाचन धर्मपथिक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक करेंगे।

भोपाल में दो कला प्रदर्शनियां आज से

  • जनजातीय संग्रहालय, भोपाल में आज दोपहर 12 बजे से शलाका चित्र प्रदर्शनी शुरू होगी।

  • वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल भवन में “कला प्रदर्शनी – मैं” का उद्घाटन होगा। यह प्रदर्शनी स्त्री सशक्तिकरण, आत्म-अभिव्यक्ति और सामुदायिक रचनात्मकता की विशेष झलक पेश करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-cabinet-meeting-today-big-stir-of-bjp-congress-972-electric/article-37430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.