मोहन कैबिनेट की बैठक आज, ग्वालियर की जनता को मिलेगी सौगात, इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल

Events News

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं मुख्यमंत्री कई विभागों की भी बैठक करेंगे। इसके अलावा सीएम ग्वालियर की जनता को सौगात देंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विवेकानंद नीडम रेलवे ओवर ब्रिज का शुभारंभ करेंगे।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

सुबह 11 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें गोशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये सहायता अनुदान देने का प्रस्ताव आ सकता है। पहले यह अनुदान 20 रुपये था। अब इसे बढ़ाकर 40 रुपये करने का प्रस्ताव है। जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बैठक में नगरीय विकास, जल आपूर्ति और वन परिक्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं पर भी फैसला संभव है। मीटिंग में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री की मैराथन बैठकें

सीएम डॉ मोहन यादव आज मैराथन बैठकें लेंगे। वे सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मीटिंग करेंगे। दोपहर 1.30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2.30 से 03.15 बजे तक मंत्रालय में समय आरक्षित है। 3.15 बजे प्रधानमंत्री के अशोकनगर दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वीसी के माध्यम से ग्वालियर के विवेकानंद नीडम आर.ओ.बी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 4.30 से 5.30 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है।

CM जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) जनता को समर्पित करेंगे। वे आरओबी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से यह आरओबी बनकर तैयार हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

भोपाल में सुबह 9 से 10 बजे तक रिगालिया कॉलोनी, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड और आसपास, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मनीषा मार्केट, शाहपुरा ए सेक्टर, ई-7, बसंतकुंज और आसपास के क्षेत्र, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर इन्क्लेव, फाइन कैम्पस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिशकुंज 1 और 2, विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर, कोलार थाना और आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी।

वहीं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आदित्य एवेन्यू, दाता कॉलोनी, हज हाउस, सुविधा विहार, लेक पर्ल गार्डन और आसपास, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आदमपुर, छावनी, दोबरा, सेम कॉलोनी और आसपास के इलाके बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, ग्वालियर की जनता को मिलेगी सौगात, इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल

Events News

मोहन कैबिनेट की बैठक आज

सुबह 11 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें गोशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये सहायता अनुदान देने का प्रस्ताव आ सकता है। पहले यह अनुदान 20 रुपये था। अब इसे बढ़ाकर 40 रुपये करने का प्रस्ताव है। जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बैठक में नगरीय विकास, जल आपूर्ति और वन परिक्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं पर भी फैसला संभव है। मीटिंग में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री की मैराथन बैठकें

सीएम डॉ मोहन यादव आज मैराथन बैठकें लेंगे। वे सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 12.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मीटिंग करेंगे। दोपहर 1.30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2.30 से 03.15 बजे तक मंत्रालय में समय आरक्षित है। 3.15 बजे प्रधानमंत्री के अशोकनगर दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वीसी के माध्यम से ग्वालियर के विवेकानंद नीडम आर.ओ.बी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 4.30 से 5.30 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है।

CM जनता को समर्पित करेंगे विवेकानंद नीडम आरओबी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) जनता को समर्पित करेंगे। वे आरओबी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से यह आरओबी बनकर तैयार हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल होंगे।

इन इलाकों में बत्ती रहेगी गुल

भोपाल में सुबह 9 से 10 बजे तक रिगालिया कॉलोनी, न्यू कबाड़खाना, हमीदिया रोड और आसपास, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मनीषा मार्केट, शाहपुरा ए सेक्टर, ई-7, बसंतकुंज और आसपास के क्षेत्र, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आशीर्वाद कॉलोनी, गोल्डन हाइट, बंजारी बस्ती, सागर इन्क्लेव, फाइन कैम्पस, हरे कृष्णा होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, दानिशकुंज 1 और 2, विनीत कुंज ए सेक्टर, सीआई हाइट, आइना बंगलो, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी सेक्टर, कोलार थाना और आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी।

वहीं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आदित्य एवेन्यू, दाता कॉलोनी, हज हाउस, सुविधा विहार, लेक पर्ल गार्डन और आसपास, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आदमपुर, छावनी, दोबरा, सेम कॉलोनी और आसपास के इलाके बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-cabinet-meeting-will-be-given-to-the-people-of/article-17143

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.