मोहन सरकार का फिर कर्ज लेने का फैसला: 5 हजार करोड़ का नया लोन, कर्ज की कुल राशि 4.21 लाख करोड़ के पार

Bhopal

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के शुरुआत में ही राज्य सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने का निर्णय लिया है।

 यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक से लिया जाएगा, और इसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी, जबकि भुगतान 7 मई को किया जाएगा। इस कर्ज को दो किश्तों में लिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक किश्त की राशि 2,500 करोड़ रुपए होगी।

लंबी अवधि का कर्ज: 12 और 14 साल की अवधि में भुगतान
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों कर्ज लंबी अवधि के होंगे। पहली किश्त 2,500 करोड़ रुपए की है, जिसे 12 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इसका भुगतान 7 मई 2037 को किया जाएगा। दूसरी किश्त भी 2,500 करोड़ रुपए की है, जिसे 14 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा, और इसका भुगतान 7 मई 2039 को किया जाएगा।

राजस्व अधिशेष में वृद्धि, लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ा
सरकार ने यह भी दावा किया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य को 12,487.78 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष प्राप्त हुआ है। सरकार की कुल आय 2,34,026.05 करोड़ रुपए रही, जबकि व्यय 2,21,538.27 करोड़ रुपए रहा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान के अनुसार, राज्य की आमदनी 2,62,009.01 करोड़ और खर्च 2,60,983.10 करोड़ रुपए आंका गया है, जिससे राजस्व अधिशेष 1,025.91 करोड़ रुपए अनुमानित किया गया है।

मार्च में लिया गया था 20,400 करोड़ का कर्ज
इससे पहले, मार्च महीने में सरकार ने 20,400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो किसी भी एक माह में लिया गया सबसे अधिक ऋण था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने कुल 61,400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 May 2025 By दैनिक जागरण

मोहन सरकार का फिर कर्ज लेने का फैसला: 5 हजार करोड़ का नया लोन, कर्ज की कुल राशि 4.21 लाख करोड़ के पार

Bhopal

 यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक से लिया जाएगा, और इसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी, जबकि भुगतान 7 मई को किया जाएगा। इस कर्ज को दो किश्तों में लिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक किश्त की राशि 2,500 करोड़ रुपए होगी।

लंबी अवधि का कर्ज: 12 और 14 साल की अवधि में भुगतान
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों कर्ज लंबी अवधि के होंगे। पहली किश्त 2,500 करोड़ रुपए की है, जिसे 12 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। इसका भुगतान 7 मई 2037 को किया जाएगा। दूसरी किश्त भी 2,500 करोड़ रुपए की है, जिसे 14 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा, और इसका भुगतान 7 मई 2039 को किया जाएगा।

राजस्व अधिशेष में वृद्धि, लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ा
सरकार ने यह भी दावा किया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य को 12,487.78 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष प्राप्त हुआ है। सरकार की कुल आय 2,34,026.05 करोड़ रुपए रही, जबकि व्यय 2,21,538.27 करोड़ रुपए रहा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान के अनुसार, राज्य की आमदनी 2,62,009.01 करोड़ और खर्च 2,60,983.10 करोड़ रुपए आंका गया है, जिससे राजस्व अधिशेष 1,025.91 करोड़ रुपए अनुमानित किया गया है।

मार्च में लिया गया था 20,400 करोड़ का कर्ज
इससे पहले, मार्च महीने में सरकार ने 20,400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो किसी भी एक माह में लिया गया सबसे अधिक ऋण था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने कुल 61,400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mohan-governments-decision-to-take-loans-again/article-19485

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.